{"_id":"6a5621943487c1e5140960c9","slug":"why-sharib-hashmi-left-welcome-to-the-jungle-says-of-course-i-was-upset-2026-07-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sharib Hashmi: 'दुख तो हुआ ही है', 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा नहीं बन पाए शारिब हाश्मी; बताई क्या रही वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sharib Hashmi: 'दुख तो हुआ ही है', 'वेलकम टू द जंगल' का हिस्सा नहीं बन पाए शारिब हाश्मी; बताई क्या रही वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Tue, 14 Jul 2026 05:16 PM IST
सार
Sharib Hashmi On Welcom 3: फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में एक बड़ी स्टारकास्ट है। कई कलाकार ऐसे हैं जिन्हें पहले इस फिल्म में लिया जाना था मगर बाद में किसी वजह से वह फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए। इसमें शारिब हाश्मी भी शामिल हैं। उन्होंने इस मामले पर अपनी बात रखी है।
विज्ञापन
1 of 6
शारिब हाश्मी, वेलकम टू द जंगल
- फोटो : एक्स, आइएमडीबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' चर्चा में है। 26 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। बॉक्स ऑफिस पर भी यह कामयाब रही है। इसमें एक बड़ी स्टारकास्ट है। अभिनेता शारिब हाश्मी भी फिल्म में नजर आने वाले थे। मगर वह इससे बाहर हो गए। उन्होंने इस मामले पर अपनी बात रखी है।
2 of 6
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
शारिब थे फिल्म का हिस्सा
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की घोषणा आधिकारिक तौर पर सितंबर 2023 में हुई थी। इसकी शूटिंग दिसंबर 2023 में शुरू होनी थी, मगर प्रोडक्शन में बार-बार हुई देरी के कारण इसका शेड्यूल आगे बढ़ता रहा।
मिरर से बातचीत में शारिब ने बताया कि 'द फैमिली मैन' सीजन 3 के साथ शेड्यूल की दिक्कतों की वजह से उन्हें इस कॉमेडी फिल्म से हटना पड़ा।
3 of 6
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
किस बात की थी समस्या?
उन्होंने कहा 'तारीखों की समस्या थी। मेरी तारीखें 'द फैमिली मैन सीजन 3' के साथ टकरा रही थीं, इसलिए मुझे 'वेलकम टू द जंगल' छोड़नी पड़ी। फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल बार-बार आगे बढ़ता रहा और आखिरकार 'द फैमिली मैन' की मेरी तारीखों से टकरा गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
शारिब को हुआ दुख
उन्होंने आगे कहा 'सच कहूं तो मुझे नहीं पता कि फिल्म में मेरी जगह किसने ली क्योंकि मैंने फिल्म नहीं देखी है।' उनके मुताबिक फिल्म में काम न कर पाने का उन्हें दुख है। उन्होंने कहा 'दुख तो हुआ ही। यह एक बहुत बड़ी फ्रेंचाइजी थी, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकता था।'
ये कलाकार भी नहीं बने फिल्म का हिस्सा
शारिब हाश्मी के अलावा, संजय दत्त, राहुल देव, इनामुलहक और सिंगर मीका सिंह जैसे कलाकार भी फिल्म की फाइनल कट में नजर नहीं आए, जबकि वे फिल्म की घोषणा का हिस्सा थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।