‘आत्महत्या करने की कगार पर पहुंच गया था…’, शो ‘लॉकअप 2’ में सोफी मोतीवाला ने बताया क्यों उठाया ऐसा कदम?
Why Sufi Motiwala Attempting Suicide Incident: शो ‘लॉकअप 2’ में इन दिनों फैशन इंफ्लुएंसर सोफी मोतीवाला भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना दुख बाकी प्रतियोगियों के साथ साझा किया। सोफी ने बताया कि किस वजह से वह आत्महत्या के कगाार पर पहुंच गए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शो ‘लाॅकअप 2‘ में कई चर्चित टीवी एक्टर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बतौर प्रतियोगी नजर आ रहे हैं। अपनी जिंदगी से जुड़ी बातें भी यह लोग एक-दूसरे से शेयर करते हैं। शो के एक वायरल वीडियो में फैशन इंफ्लुएंसर सोफी मोतीवाला ने भी अपना दर्द साझा किया। जिसे सुनकर बाकी प्रतियोगी भावुक हो गए।
परिवार ने इस वजह से अपना बच्चा मानना बंद कर दिया
'लॉक अप' शो में मेंटल हेल्थ के बारे में डिस्कशन हो रहा था। इस दौरान सोफी ने अपने मन की बातें बाकी प्रतियोगियों के साथ शेयर की। वह कहते हैं, ‘जब मैं 16 साल का था तो मेरी थेरेपिस्ट ने मेरी मर्जी के बिना मेरे परिवार को मेरी सच्चाई (समलैंगिक) बता दी। उन्होंने मेरे नानाजी को अंदर बुलाया, मेरे माता-पिता को नहीं बल्कि मेरे दादाजी को। लेकिन मैं नाबालिग था इसलिए मेरे पास कोई अधिकार नहीं था।’
वह आगे कहते हैं, ‘मैं एक रूढ़िवादी मुस्लिम परिवार से आता हूं। जब नानाजी को मेरा सच पता चला तो उन्होंने मुझे अपना बच्चा मानना बंद कर दिया। मुझे बहुत अकेलापन महसूस हुआ। 16 साल में मैंने कभी किसी दूसरे समलैंगिक व्यक्ति को नहीं देखा था। मैं सोचता था कि क्या मुझमें कोई कमी है? क्या यह कोई बीमारी है? बात इतनी बढ़ गई थी कि मुझे लगने लगा कि मैं बस एक परिवार के लिए एक निराशा हूं।’
आत्महत्या करने के कगार पर पहुंच गए थे सोफी
सोफी अपनी कंडीशन बताते हुए वायरल वीडियो में बहुत भावुक थे। वह कहते हैं, ‘मैं आत्महत्या करने की कगार पर पहुंच गया था। मेरी एंग्जायटी ने ही मुझे रोका था। मेरी एंग्जायटी ने मुझे सोचने पर मजबूर किया कि मैं कहां गिरूंगा? किसी को मेरी लाश उठानी पड़ेगी। हो सकता है मैं यहीं फंस जाऊं। उस पल भी मैं किसी को निराश नहीं करना चाहता था। इसीलिए मैं वहां से वापस आ गया।
सोफी फिर कहते हैं, ‘उस थेरेपिस्ट ने जो किया, वह गलत था। लेकिन एक तरह से उसने मुझे आजाद कर दिया। क्योंकि अगर उन्होंने उस दिन मेरे दादाजी को नहीं बताया होता तो मैं उसी खोखलेपन में फंसा रह जाता।’
क्या है शो ‘लॉकअप 2’ का कॉन्सेप्ट?
रियलिटी शो 'लॉक अप 2’ को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर रहे हैं। इसमें 14 सेलिब्रिटीज को एक जेल के कॉन्सेप्ट वाली जगह पर प्रतियोगी के तौर पर रखा जाता है। वे बाहरी दुनिया से कटे रहते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं से दूर उन्हें मुश्किल टास्क से गुजरना पड़ता है। यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है।