{"_id":"5cd56353bdec2207587604cf","slug":"avengers-endgame-wasn-t-first-name-of-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवेंजर्स के मेकर्स का बड़ा खुलासा, एंडगेम नहीं, ये था पहला नाम जो इसलिए बदला","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एवेंजर्स के मेकर्स का बड़ा खुलासा, एंडगेम नहीं, ये था पहला नाम जो इसलिए बदला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 10 May 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
avengers endgame
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इन दिनों देशभर में मार्वल स्टूडियो की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है। इस फिल्म ने भारत में ही कई बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इन सबके बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो एवेंजर्स एंडगेम के डायरेक्टर एंथनी रूसो और जो रुसो ने पहले इस फिल्म का नाम एवेंजर्स: इन्फिनिटी गौंटलेट रखा था, लेकिन बाद में नाम बदलकर एवेंजर्स एंडगेम कर दिया गया।
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार एवेंजर्स एंडगेम में गमोरा का किरदार करने वाली एक्ट्रेस जोए सल्दाना ने रिलीज से पहले अपने कई इंटरव्यू में एवेंजर्स एंडगेम को एवेंजर्स: इन्फिनिटी गौंटलेट बताया था। एंथनी रूसो और जो रुसो ने आगे बताया है कि जब फिल्म की टीम ने एंडगेम का ट्रेलर देखा तो उसको देखने के बाद लगा कि फिल्म में तो हर चीज का एंड हो रहा है जिसके बाद फिल्म का नाम बदलकर एवेंजर्स एंडगेम कर दिया गया।
एवेंजर्स एंडगेम की दूसरे हफ्ते की कमाई के आंकड़े जारी करते हुए शुक्रवार को डिजनी इंडिया ने बताया कि मार्वेल स्टूडियोज की एवेंजर्स सीरीज की इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कुल 87 करोड़ 96 लाख रुपये का कारोबार किया। इस कमाई से स्टूडियो की नेट कमाई 82 करोड़ 79 लाख रुपये रही। इसे मिलाकर फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई का 400 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया। दूसरे हफ्ते की कमाई मिलाकर एवेंजर्स एंडगेम भारत में अब तक कुल 402 करोड़ 80 लाख रुपये का कारोबार कर चुकी है। थिएटर और प्रचार के खर्चे निकालने के बाद फिल्म की कुल कमाई अब तक 338 करोड़ 35 लाख रुपये हो चुकी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X