सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Comedian Nikki Glaser Host Golden Globes 2027 For the Third Time

गोल्डन ग्लोब्स 2027 की होस्ट बनीं कॉमेडियन निक्की ग्लेसर, तीसरी बार अवॉर्ड फंक्शन का हिस्सा बनने पर क्या कहा?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Thu, 12 Mar 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

Comedian Nikki Glaser Host Golden Globes 2027: इस साल गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड खूब चर्चा में रहे। इस अवॉर्ड फंक्शन को अगले साल निक्की ग्लेसर होस्ट करेंगी। तीसरी बार अवॉर्ड फंक्शन को होस्ट करने की जिम्मेदारी मिलने पर निक्की ग्लेसर ने क्या कहा?

Comedian Nikki Glaser Host Golden Globes 2027 For the Third Time
निक्की ग्लेसर - फोटो : इंस्टाग्राम@nikkiglaser
विज्ञापन

विस्तार

कॉमेडियन निक्की ग्लेसर अगले साल भी गोल्डन ग्लोब्स अवाॅर्ड को होस्ट करेंगी। वह इस अवॉर्ड फंक्शन को तीसरी बार होस्ट करेंगी, इसे लेकर ऑफिशियली अनाउसमेंट हो गई है। ब्रॉडकास्ट नेटवर्क सीबीएस और डिक क्लार्क प्रोडक्शंस ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। इस तरह कॉमेडियन निक्की 84वें गोल्डन ग्लोब्स एडिशन को होस्ट करेंगी। 

Trending Videos


निक्की ने तीसरी बार होस्ट बनने को लेकर क्या कहा?
वैरायटी से बातचीत करते हुए निक्की ने कहा, ‘मैं तीसरी बार गोल्डन ग्लोब्स होस्ट करने की बात से बहुत खुश हूं।’ कॉमेडियन को उम्मीद है कि वह इस अवॉर्ड फंक्शन में सबसे ज्यादा रिपीट की जाने वाली होस्ट बनेंगी। गोल्डन ग्लोब्स की प्रेसिडेंट हेलेन होहने ने भी निक्की ग्लेसर का स्वागत किया है। वह कहती है, ‘निक्की का ह्यूमर, हाजिरजवाबी उन्हें शो के लिए एकदम परफेक्ट बनाती है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: क्यों एकेडमी अवॉर्ड को कहा जाता है ऑस्कर, कैसे तैयार हुई ट्रॉफी; क्या है बिना कपड़ों के खड़े पुरुष की कहानी? 

कब होगा अवॉर्ड फंक्शन
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स अगले साल की शुरुआत में होंगे। इस अवॉर्ड फंक्शन की तारीख 10 जनवरी, 2027 है। दुनिया भर के दर्शक इसे लाइव देख सकेंगे। निक्की के करियर की बात करें तो वह जल्द ही अपना स्टैंडअप शो ‘गुड गर्ल’ लेकर आएंगी। इसका प्रीमियर 24 अप्रैल को हुलु प्लेटफॉर्म पर होगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed