सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Department of War Hollywood stars Rosie O'Donnell Mark Ruffalo others slam US attack on Iran

‘एवेंजर्स’ फेम मार्क रफ्लो से लेकर जैक व्हाइट तक, हॉलीवुड कलाकारों ने की अमेरिका के ईरान पर हमले की निंदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Sun, 01 Mar 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Department of War: अमेरिका और इजराइल ने हाल ही में ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया। इस हमले के बाद हॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया पर इसकी कड़ी निंदा की है।

Department of War Hollywood stars Rosie O'Donnell Mark Ruffalo others slam US attack on Iran
मार्क रफालो और रोजी ओ'डॉनेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी की सुबह ईरान पर बड़ा सैन्य हमला किया। इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई समेत कई बड़े अधिकारी मारे गए। ईरान ने जवाब में अमेरिकी ठिकानों, इजराइल और मिडिल ईस्ट के कुछ इलाकों पर मिसाइलें दागीं। ईरान पर हुए हमले पर हॉलीवुड स्टार मार्क रफालो और रोजी ओ'डॉनेल सहित कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया पेश की है।

Trending Videos

रोजी ओ'डॉनेल का पोस्ट
हॉलीवुड के कई सितारे हमले को गलत बताते हुए शांति की मांग कर रहे हैं और ट्रंप सरकार की नीतियों की आलोचना कर रहे हैं। स्थिति अभी तनावपूर्ण बनी हुई है। इसी बीच अभिनेत्री रोजी ओ'डॉनेल ने इंस्टाग्राम पर ट्रंप के पुराने बयान शेयर किए, जिसमें उन्होंने कहा था कि वे युद्ध नहीं शुरू करेंगे बल्कि रोकेंगे। उन्होंने ट्रंप पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। 

View this post on Instagram

A post shared by Rosie O’Donnell (@rosie)


विज्ञापन
विज्ञापन

मार्क रफालो का पोस्ट
मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की एवेंजर्स सीरीज और बाकी फिल्मों में डॉ. ब्रूस बैनर और 'द हल्क' सुपरहीरो की भूमिका निभाने वाले मशहूर मार्क रफालो ने इंस्टाग्राम थ्रेड्स पर एक आर्टिकल शेयर किया। एएनआई के अनुसार, उन्होंने ट्रंप के सलाहकार जेरेड कुशनर का जिक्र था। उन्होंने लिखा कि कुशनर को युद्ध करवाने के लिए भेजा गया था।

जैक व्हाइट का पोस्ट
एएनआई के अनुसार, म्यूजिशियन जैक व्हाइट ने इंस्टाग्राम पर ट्रंप का मजाक उड़ाया। उन्होंने ट्रंप को 'बोर्ड ऑफ पीस' का लीडर बताया और लिखा कि ट्रंप ट्रकर हैट पहनकर युद्ध का ऐलान कर रहे हैं। उन्होंने ट्रंप के बेटों का भी जिक्र किया कि उनके बच्चे युद्ध में नहीं जाएंगे, दूसरे लोगों के बच्चे जाएंगे।

जॉन क्यूसैक और कैरी कून का पोस्ट
जॉन क्यूसैक ने X (ट्विटर) पर लिखा कि ये युद्ध ट्रंप के एपस्टीन मामले से ध्यान हटाने और नेतन्याहू की लॉबिंग के कारण शुरू किया गया है। उन्होंने इसे 'वैग-द-डॉग वॉर' कहा। जॉन के अलावा कैरी कून ने X पर लिखा, 'डिपार्टमेंट ऑफ वॉर' लिखा और बताया कि वह मजाक नहीं कर रहे थे। 


यह भी पढ़ें: क्रिस्टल डिसूजा की बर्थडे पार्टी में उनके ही गाने पर थिरकीं निया शर्मा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed