सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   From Tom Holland Zendaya To Khloe Kardashian What Are The Valentine Plans Of Hollywood Stars

Valentine’s Day: टॉम हॉलैंड, जैंडेया से लेकर क्लोई कार्दशियन तक, हॉलीवुड सितारों का क्या है वैलेंटाइन प्लान?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 14 Feb 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
सार

Valentine's Day: हॉलीवुड सितारे इस बार भी वैलेंटाइन डे को खास और दिल से मनाने की तैयारी में हैं। लेकिन बड़े-बड़े गिफ्ट्स की जगह ये स्टार्स छोटे लेकिन प्यार भरे पलों को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं।

From Tom Holland Zendaya To Khloe Kardashian What Are The Valentine Plans Of Hollywood Stars
वैलेंटाइन डे - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

वैलेंटाइन्स डे यानी प्यार का दिन। इस दिन को मनाने के लिए आपका रिलेशनशिप में होना जरूरी नहीं, बल्कि आप खुद के साथ समय बिताकर और खुद को खुश करने वाली चीजें करके भी इस दिन को मना सकते हैं। हॉलीवुड के सितारे भी इस दिन को काफी शानदार तरीके से मनाते हैं। आइए जानते हैं कि ये सितारे इस खास दिन को कैसे मनाते हैं। अगर आप सिंगल हैं और सोच रहे हैं कि आप इस दिन को कैसे सेलिब्रेट करें, तो हॉलीवुड के इन सितारों के आइडिया अपना सकते हैं। 

Trending Videos

From Tom Holland Zendaya To Khloe Kardashian What Are The Valentine Plans Of Hollywood Stars
क्लोई कार्दशियन - फोटो : सोशल मीडिया

क्लोई कार्दशियन बच्चों के साथ मनाएंगी वैलेंटाइन डे 
क्लोई कार्दशियन फिलहाल सिंगल हैं और वे अपने बच्चों के लिए हर साल की तरह इस बार भी खास दिल वाले नोट्स और गिफ्ट बास्केट तैयार कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

From Tom Holland Zendaya To Khloe Kardashian What Are The Valentine Plans Of Hollywood Stars
मार्गोट रोबी - फोटो : सोशल मीडिया

मार्गोट रोबी के लिए रोमांस का मतलब आइसक्रीम
वहीं ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस मार्गोट रोबी के लिए रोमांस का मतलब है ढेर सारी पसंदीदा आइसक्रीम। उनके पति ने एक बार पूरा फ्रीजर उनकी फेवरेट आइसक्रीम से भर दिया था, जिसे वो आज भी सबसे रोमांटिक मानती हैं।

From Tom Holland Zendaya To Khloe Kardashian What Are The Valentine Plans Of Hollywood Stars
हैली स्टैनफेल्ड - फोटो : एक्स

हैली स्टैनफेल्ड देखेंगी मूवी
हैली स्टैनफेल्ड का प्लान भी सिंपल है। घर पर बैठकर फिल्म नॉटिंग हिल देखना और पॉपकॉर्न खाना। उनका कहना है, ‘दूसरों से तुलना मत करो, जो अच्छा लगे वही करो।’

From Tom Holland Zendaya To Khloe Kardashian What Are The Valentine Plans Of Hollywood Stars
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : एक्स

क्रिस हेम्सवर्थ नहीं हैं रोमांटिक 
मार्वल फिल्मों में ‘थॉर’ बनकर दुनिया बचाने वाले क्रिस हेम्सवर्थ का कहना है कि वे असल जिंदगी में रोमांटिक नहीं हैं, लेकिन कोशिश जरूर करते हैं और उनके लिए यही सबसे जरूरी है। 

From Tom Holland Zendaya To Khloe Kardashian What Are The Valentine Plans Of Hollywood Stars
केंडल जेनर - फोटो : एक्स

केंडल जेनर के लिए क्वालिटी टाइम जरूरी
केंडल जेनर के लिए बस अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम ही काफी है। उनका कहना है कि अपने स्पेशल वन के बाहर घूमना और क्वालिटी टाइम बिताना ही मेरे लिए बहुत है। 

 

From Tom Holland Zendaya To Khloe Kardashian What Are The Valentine Plans Of Hollywood Stars
टॉम हॉलैंड और जैंडेया - फोटो : एक्स

टॉम-जैंडेया का प्लान- मूवी नाइट
टॉम हॉलैंड और जैंडेया सबसे पॉपुलर कपल के तौर पर जाने जाते हैं। जैंडेया इस दिन बस आइसक्रीम खाकर और फिल्में देखकर आराम करना चाहती हैं। वहीं टॉम हॉलैंड के साथ उनका प्लान बहुत सिंपल है- घर पर मूवी नाइट।
 

तो बात साफ है, चाहे स्टार हों या आम लोग, वैलेंटाइन डे का असली मतलब है छोटे-छोटे पलों में ज्यादा प्यार और सुकून ढूंढना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed