सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra Jonas wishes father-in-law on his birthday Shares a cute picture with daughter Malti Marie

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने ससुर को दी जन्मदिन की बधाई, बेटी मालती मैरी के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sat, 14 Feb 2026 03:05 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra Jonas Father-In-Law Birthday: प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपने ससुर पॉल केविन जोनस सीनियर (जिन्हें प्यार से पापा जोनस कहते हैं) को जन्मदिन की बहुत प्यारी शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही एक प्यारा नोट भी लिखा है। 
 

Priyanka Chopra Jonas wishes father-in-law on his birthday Shares a cute picture with daughter Malti Marie
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने सोशल मीडिया हैंडल पर निक जोनस के पिता और अपने ससुर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही प्रियंका ने बेटी मालती मैरी के साथ निक जोनस के पिता की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।

Trending Videos

प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्यूट फोटो शेयर की, जिसमें पापा जोनस अपनी पोती मालती मैरी को गोद में लिए हुए हैं और किसी चीज की ओर इशारा कर रहे हैं। प्रियंका ने लिखा, 'सबसे अद्भुत ससुर जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं सीनियर @papakjonas।'
विज्ञापन
विज्ञापन

निक का पोस्ट
निक जोनस ने भी अपने पापा को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने बचपन की एक पुरानी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की, जिसमें छोटे निक अपने पिता के साथ नजर आ रहे हैं। इसके अलावा निक ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें प्रियंका के अलावा उनके पिता भी नजर आ रहे हैं। एक और तस्वीर है, जिसमें निक के पिता और मालती साथ में नजर आ रहे हैं। निक ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, 'दुनिया के सबसे अच्छे पापा और दादाजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'

प्रियंका और निक की शादी
प्रियंका और निक ने 2018 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 2017 में वैनिटी फेयर पार्टी में हुई थी। उनकी शादी में ईसाई और हिंदू दोनों रस्में शामिल थीं। जनवरी 2022 में सरोगेसी से उनकी बेटी मालती मैरी का जन्म हुआ। परिवार के ये प्यारे पल अक्सर सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लेते हैं।

किन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा?
प्रियंका की अगली फिल्म 'द ब्लफ' है। इसमें वो एक खतरनाक समुद्री डाकू एर्सेल बॉडेन का रोल निभा रही हैं। यह एक्शन फिल्म 25 फरवरी 2026 को रिलीज होगी (प्राइम वीडियो पर)। इसके अलावा, प्रियंका एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज भी हैं। प्रियंका मंदाकिनी का किरदार निभाएंगी, जो एक रहस्यमयी चोर है। पोस्टर में उन्हें पीली साड़ी में बंदूक लिए दिखाया गया है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'वैलेंटाइन डे' पर देखें बॉलीवुड की सदाबहार सात रोमांटिक फिल्में, 'वीर जारा' से लेकर 'आशिकी 2' तक शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed