{"_id":"60c02ef88ebc3e44542143fd","slug":"google-honours-miss-little-miracle-shirley-temple-with-a-doodle-know-here-about-her","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्ले टेम्पल: जानिए कौन हैं ये अभिनेत्री, जिनपर गूगल ने बनाया है आज डूडल","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
शर्ले टेम्पल: जानिए कौन हैं ये अभिनेत्री, जिनपर गूगल ने बनाया है आज डूडल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Wed, 09 Jun 2021 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार
- गूगल ने डूडल बनाकर हॉलीवुड एक्ट्रेस शर्ले टेम्पल को किया सम्मानित।
- शर्ले ने चार साल की उम्र में फिल्म 'पावर्टी रो' में काम किया।
- साल 2015 में आज ही के दिन उनकी याद में खोला गया था संग्रहालय।

शर्ले टेम्पल
- फोटो : Instagram

Trending Videos
विस्तार
गूगल खास मौकों या किसी खास व्यक्ति को डूडल के जरिए सम्मानित करता है। आज इस कड़ी में हॉलीवुड एक्ट्रेस शर्ले टेम्पल का नाम शामिल हुआ है। एक्ट्रेस, सिंगर, डांसर और राजनायिक शर्ले टेम्पल को आज गूगल ने डूडल के साथ सम्मानित किया है। गूगल द्वारा आज इन्हें डूडल बनाकर सम्मानित क्यों किया गया है और ये कौन हैं ये हम आपको बताने जा रहे हैं। 23 अप्रैल, 1928 को कैलिफोर्निया में जन्मीं अभिनेत्री और गायक शर्ले, बैंक मैनेजर जार्ज टेम्पल और जर्ट्रूड की तीसरी संतान थीं। शर्ले की मां जर्ट्रूड शुरू से ही बैले डांसर बनना चाहती थीं। उनका लंबा कद उनके इस शौक के आड़े आ गया। लिहाजा, वो बेटी शर्ले के जरिए अपना अधूरा सपना पूरा करना चाहती थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन साल की उम्र से शुरू किया डांस सीखना
शर्ले की मां ने उन्हें महज तीन साल की उम्र में ही डांस सिखाना शुरू कर दिया था। शर्ले को तीन साल की छोटी सी उम्र में ही डांस स्कूल की स्क्वॉयड ने चुन लिया था। डांस सिखने के दौरान ही एजुकेशनल पिक्चर्स के निर्देशक की नजर शर्ले पर पड़ी और उन्होंने शर्ले को अपने स्टूडियो में ऑडिशन के लिए बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्ले टेम्पल
- फोटो : Instagram
ब्राइट आई से मिली पहचान
शर्ले पहली बार 'पावर्टी रो' फिल्म के जरिए स्क्रीन पर आईं। शर्ले को पहचान मिली 1934 में आई फिल्म 'ब्राइट आई' से। 'आन द गुटशिप लॉलीपॉप' में शर्ले की आवाज और उनके चेहरे ने पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ दी। महज चार साल की उम्र में अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं शर्ले को दो साल में ही पॉपुलैरिटी मिल गई थी और वो हॉलीवुड की पहली बाल कलाकार थीं।
43 फिल्मों में किया काम
शर्ले ने साल 1934 से 1938 तक हॉलीवुड में बाल कलाकार के रूप में काम किया। शर्ले टेम्पल ने 21 साल की उम्र तक 43 फिल्मों में काम कर लिया था। इसके बाद उन्होंने साल 1950 में सिनेमा की दुनिया से दूरी बनाने का फैसला किया।

राजनीति में रखा कदम
साल 1969 में शर्ले ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। शर्ले घाना में एक राजदूत और प्रोटोकॉल की पहली महिला प्रमुख बनीं। उन्होंने इस दौरान कई लोगों की मदद की और उनका राजनीति में आने का फैसला लोगों को काफी पसंद आया। शर्ले ने अपनी आत्मकथा "चाइल्ड स्टार" भी लॉन्च की।
उनकी याद में खोला गया था म्यूजियम
आज गूगल ने "लव शर्ले टेम्पल" के उद्घाटन वर्षगांठ के जश्न में डूडल के रूप में उन्हें सम्मानित किया है। आज ही के दिन साल 2015 में शर्ले की याद में ये संग्रहालय खोला गया था। इस संग्रहालय में उनकी दुर्लभ यादगार चीजों को रखा गया है।

साल 2014 में हुआ निधन
इतनी उपलब्धि हासिल करने के बाद शर्ले टेम्पल ने दुनिया से विदा ली। 10 फरवरी, 2014 को 85 वर्ष की उम्र में कैलिफोर्निया में उनका निधन हो गया। आखिरी वक्त में उनका पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था। आज भी शर्ले टेम्पल के अभिनय, गानों और उनकी राजनीतिक सफर को लोग याद करते हैं।