सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Halle Berry Hollywood Actress Confirmed Her Engaged To Musician Van Hunt Want To Married

59 साल की उम्र में चौथी शादी करेंगी हैली बेरी, हॉलीवुड एक्ट्रेस ने बताया कब थामेंगी सिंगर वैन हंट का हाथ?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 07 Feb 2026 10:21 AM IST
विज्ञापन
सार

Halle Berry Confirmed Her Engagement: हॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हैली बेरी जल्द ही शादी कर सकती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी सगाई की बात को कंफर्म किया। जानिए, हैली बेरी कब शादी के बंधन में बंध रही हैं। 

Halle Berry Hollywood Actress Confirmed Her Engaged To Musician Van Hunt Want To Married
हॉलीवुड एक्ट्रेस हैली बेरी - फोटो : इंस्टाग्राम@halleberry
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड एक्ट्रेस लंबे वक्त से सिंगर, सॉन्गराइटर वैन हंट को डेट कर रही हैं। हाल ही में एक टीवी शो में हैली बेरी ने अपनी सगाई की बात को कबूल किया। साथ ही बताया कि वह वैन हंट से कब शादी करने वाली हैं।  

Trending Videos


कब होगी हैली और वैन हंट की शादी?
हाल ही में ‘द टुनाइट शो स्टारिंग जिमी फॉलन’ में हैली बेरी ने बताया कि वह वैन हंट संग शादी करेंगी। लेकिन यह शादी कब होगी इस बारे में उन्होंने कहा, ‘जब वैन ने मुझसे शादी के लिए पूछा तो मैंने हां कर दी। लेकिन अभी हमारे पास शादी की तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं है। लेकिन मैं उनसे शादी जरूर करूंगी।’ यह सुनकर शो में बैठे हुए हैली बेरी के फैंस काफी खुश हुए। सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस खबर पर रिएक्शन देते हुए हैली बेरी को बधाई दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


हैली की पहले हुई तीन शादी और तलाक 
हैली बेरी वैन हंट से शादी करेंगी तो यह उनकी चौथी शादी होगी। इससे पहले वह बेसबॉल खिलाड़ी डेविड जस्टिस, सिंगर-सॉन्ग राइटर एरिक बेनेट और फ्रैंच एक्टर ओलिवियर मार्टिनेज से शादी कर चुकी हैं। डेविड जस्टिस से हैली ने साल 1993 में शादी और साल 1997 में तलाक ले लिया। इसके बाद साल 2001 में एरिक बेनेट से दूसरी शादी की और साल 2005 में तलाक ले लिया। तीसरी शादी हैली बेरी ने ओलिवियर मार्टिनेज से साल 2013 में की लेकिन साल 2016 में इनका तलाक हो गया। अब हैली और वैन हंट अपने नए रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। 

इन फिल्मों के लिए पॉपुलर रहीं हैली बेरी
हैली बेरी ने ‘मॉन्स्टर्स बॉल (2001)’ के लिए ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। वहीं वह एक्स मैन फ्रैंचाइजी में स्टॉर्म नाम का रोल निभाती हैं। यह किरदार दर्शकों को खूब पसंद है। इन फिल्मों के अलावा वह ‘द कॉल (2013)’ और ‘बॉन्ड डाई अनदर डे (2002)’ में भी दिखीं। इन फिल्मों में उन्होंने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed