सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Lil Jon Son Nathan Smith Found Dead In Pond At The Age Of 27

रैपर लिल जॉन के बेटे नाथन स्मिथ का 27 साल की उम्र में निधन, घर के पास बने तालाब में मिला शव

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Feb 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Nathan Smith: DJ यंग स्लेड के नाम से मशहूर नाथन स्मिथ का सिर्फ 27 साल की उम्र में ही निधन हो गया। अपने घर में मृत पाए जाने के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानिए क्या ये आत्महत्या है या हत्या? क्या जांच कर रही है पुलिस...

Lil Jon Son Nathan Smith Found Dead In Pond At The Age Of 27
नाथन स्मिथ और लिली - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार

मशहूर रैपर लिल जॉन के बेटे नाथन स्मिथ के अचानक निधन से उनके फैंस हैरान हैं। जानकारी के मुताबिक, नाथन 3 फरवरी से लापता थे, जिसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की थी। 6 फरवरी को पुलिस डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि नाथन के घर के पास एक पार्क है। जिसमें बने तालाब से एक शव बरामद किया गया है, जो नाथन का ही माना जा रहा है।

Trending Videos

बेटे की मौत से टूटे रैपर लिल जॉन
इस दुखद घटना पर लिल जॉन ने कहा, ‘हम अपने बेटे नाथन को खोने के दर्द से पूरी तरह टूट चुके हैं। उसकी मां निकोल और मैं बेहद दुखी हैं। नाथन सबसे दयालु इंसान था। वह बहुत केयरिंग, समझदार, विनम्र और दिल से अच्छा इंसान था। वह अपने परिवार और दोस्तों से बहुत प्यार करता था। हमने उसे दिल से प्यार किया और हमें उस पर बहुत गर्व है। यह सोचकर थोड़ा सुकून मिलता है कि हमने आखिरी बार मिलने पर उससे हमने कहा था कि हम उससे बहुत प्यार करते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Lil Jon Son Nathan Smith Found Dead In Pond At The Age Of 27
रैपर लिली, नाथ स्मिथ और उनकी मां - फोटो : एक्स
नाथन ने अजीब परिस्थितियों में छोड़ा था घर 
लिल जॉन ने यह भी बताया कि नाथन ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और वह एक म्यूजिक प्रोड्यूसर, आर्टिस्ट और इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, जब नाथन लापता हुए थे, तब उन्होंने अजीब परिस्थितियों में घर छोड़ा था। फिर उनसे संपर्क नहीं हो पाया। 6 फरवरी को सुबह करीब 11:53 बजे, गोताखोरों ने तालाब से एक शव निकाला। हालांकि अभी मेडिकल एग्जामिनर की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन पुलिस का कहना है कि शव नाथन का ही है।

यह खबर भी पढ़ेंः स्मृति के WPL जीतने पर मां ने रीशेयर की ऐसी पोस्ट, बिना कुछ कहे पलाश को किया ट्रोल, यूजर्स बोले- मम्मी रॉक्ड

हत्या या आत्महत्या?
पुलिस ने यह भी साफ किया है कि अब तक किसी तरह की साजिश या हत्या के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन जांच अभी जारी है। यह घटना लिल जॉन और उनके परिवार के लिए बेहद दर्दनाक है, और दुनियाभर से लोग उनके लिए संवेदनाएं जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed