सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kristen Stewart Think She Will Leave America Soon Actress Talk About Donald Trump Era Problems

‘आजादी से काम नहीं कर सकती…’ क्रिस्टन स्टीवर्ट ने अमेरिका छोड़ने का बनाया मन, ट्रंप शासन पर कसा तंज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 06 Feb 2026 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Kristen Stewart Leave America: हॉलीवुड एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका छोड़ने की बात कही। जानिए, ऐसा फैसला वह क्यों ले रही हैं?

Kristen Stewart Think She Will Leave America Soon Actress Talk About Donald Trump Era Problems
क्रिस्टन स्टीवर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@kristenstewartsu
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म 'ट्विलाइट’ फेम एक्ट्रेस क्रिस्टन स्टीवर्ट हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वह बतौर फिल्ममेकर, एक्ट्रेस अमेरिका में सहज महसूस नहीं करती हैं। साथ ही अमेरिका का राजनीतिक माहौल भी उनको पसंद नहीं है। वह ट्रंप प्रशासन और उसकी नीतियों पर भी खुलकर बात कर चुकी हैं। 

Trending Videos

अमेरिका में आजादी से काम नहीं कर पा रहीं क्रिस्टन 
‘द टाइम्स ऑफ लंदन’ से हालिया बातचीत में क्रिस्टन स्टीवर्ट ने कहा कि वह अब अमेरिका में क्रिएटिव तौर पर सुरक्षित महसूस नहीं करती है। साथ ही वह अब यहां सहज महसूस नहीं करती हैं। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह खुद को अमेरिका में रहते हुए आगे देखती हैं। इस पर उनका जवाब था, ‘शायद नहीं।’ वह आगे कहती हैं, ‘मैं यहां आजादी से काम नहीं कर सकती हूं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: कौन हैं डोजा कैट? फ्लिपराची के बाद इंटरनेशनल सिंगर का गाना बना ‘धुरंधर 2’ का हिस्सा, फैंस हुए उत्साहित

ट्रंप की नीतियों से नाराज एक्ट्रेस
अपने इंटरव्यू में क्रिस्टन स्टीवर्ट ने ट्रंप की नीतियों को लेकर नाराजगी जाहिर की। वह कहती हैं, ‘ट्रंप के राज में सच्चाई पूरी तरह से टूट रही है।’ इसी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि अब अमेरिका में क्रिएटिव फ्रीडम खत्म हो रही है। इस बात का उन्हें दुख है। जहां तक अमेरिका छोड़कर दूसरी जगह बसने का सवाल है तो वह यूरोप जाना का मन बना रही हैं। दरअसल, जिस तरह की क्रिएटिव फ्रीडम क्रिस्टन को चाहिए, वह उन्हें यूरोप में मिल सकती है। साथ ही वह काफी समय से इंडिपेंडेंट सिनेमा और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed