सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Apocalypto actor and renowned Mexican performer Gerardo Taracena dies at 55

'एपोकैलिप्टो' अभिनेता गेरार्डो तरासेना का हुआ निधन, 55 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Gerardo Taracena Death: 'एपोकैलिप्टो' अभिनेता और प्रसिद्ध मैक्सिकन कलाकार गेरार्डो तरासेना का निधन हो गया है। उन्होंने 55 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

Apocalypto actor and renowned Mexican performer Gerardo Taracena dies at 55
गेरार्डो तरासेना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

प्रसिद्ध मैक्सिकन अभिनेता और डांसर गेरार्डो तरासेना का 31 जनवरी 2026 को 55 साल की उम्र में निधन हो गया। वह फिल्म 'एपोकैलिप्टो' में अपनी भूमिका के लिए बहुत प्रसिद्ध थे। उनका करियर 30 साल से ज्यादा लंबा रहा।

Trending Videos

कब हुआ निधन?
मशहूर मैक्सिकन अभिनेता और डांसर गेरार्डो तरासेना का 31 जनवरी 2026 को 55 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की पुष्टि एसोसिएसियन नेशनल डी एक्टोरेस (एंडीए) ने एक आधिकारिक बयान में उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए की। उनके बयान में किसी भी तरह की कोई चिकित्सा संबंधी या बाकी परिस्थितियों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)


विज्ञापन
विज्ञापन

गेरार्डो तरासेना का करियर
गेरार्डो तरासेना का जन्म 1970 में मैक्सिको सिटी में हुआ था। सिनेमा में जाने से पहले उन्होंने एक डांसर और थिएटर अभिनेता के रूप में अपना करियर शुरू किया। गेरार्डो तरासेना ने 'मैन ऑन फायर', 'द मैक्सिकन' और नेटफ्लिक्स की सीरीज  'नार्कोस: मैक्सिको' जैसी कई बड़ी फिल्मों और सीरीज में काम किया। गेरार्डो को खासतौर पर नेटफ्लिक्स सीरीज 'नार्कोस: मैक्सिको' में ड्रग लॉर्ड पाब्लो अकोस्टा के रूप में काफी प्रसिद्धि मिली। 

यह भी पढ़ें: धड़ाधड़ बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रही 'बॉर्डर 2', जानें 12वें दिन का कलेक्शन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed