{"_id":"5f2fcf5e8ebc3e3c9d6d50cf","slug":"happy-birthday-chris-hemsworth-facts-you-did-not-know-about-thor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chris Hemsworth Birthday:दुनियाभर में थॉर के नाम से मशहूर हैं क्रिस हेम्सवर्थ, जानिए और भी कई दिलचस्प बातें","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Chris Hemsworth Birthday:दुनियाभर में थॉर के नाम से मशहूर हैं क्रिस हेम्सवर्थ, जानिए और भी कई दिलचस्प बातें
क्रिस हेम्सवर्थ का जन्म 11 अगस्त, 1983 को मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था। हेम्सवर्थ के दोनों भाई लियाम और ल्यूक भी अभिनेता हैं। ऑस्ट्रेलियाई शो 'होम एंड अवे' में क्रिस को पहली बार ऑनस्क्रीन आने का मौका मिला। चलिए क्रिस के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें...
2 of 5
क्रिस हेम्सवर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस हेम्सवर्थ ने ऑस्ट्रेलियाई सोप ओपेरा होम एंड अवे में रॉबी हंटर की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था, तब उन्हें ये रोल नहीं मिला लेकिन बाद में किम हाइड की भूमिका के लिए उन्हें बुलाया गया। हेम्सवर्थ के इस शो से जुड़ने के बाद से इसके 171 एपिसोड प्रसारित हुए। हेम्सवर्थ ने 2019 में वैरायटी को बताया था, 'मुझे फिल्म और टीवी बहुत पसंद थे, लेकिन हमारे पास पैसे नहीं थे। मैं शुरू में उनके घर का किराया चुकाना चाहता था। इसलिए मैंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।'
3 of 5
क्रिस हेम्सवर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
थॉर के रूप में अपनी भूमिका के लिए मशहूर होने से पहले हेम्सवर्थ ने मार्वेल कॉमिक में कई रोल्स के लिए ऑडिशन दिया था। वह स्नो व्हाइट और हंट्समैन की भूमिका भी निभा चुके हैं। एक्टिंग से पहले क्रिस कंस्ट्रक्शन मैन, वेटर और बारमैन के रूप में भी काम कर चुके हैं। 2019 में हेम्सवर्थ ने सेंटर नाम का एक फिटनेस एप लॉन्च किया था जो सीखने खाने और बेहतर जीने पर केंद्रित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिस हेम्सवर्थ
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिस हेम्सवर्थ तीन बच्चों के पिता हैं। उनकी पत्नी एल्सा पाटकी एक स्पेनिश मॉडल, अभिनेत्री और फिल्म निर्माता हैं। एल्सा को फास्ट फाइव और फास्ट एंड फ्यूरियस 6 में ऐलेना नेव्स की भूमिका के लिए जाना जाता है। क्रिस के बच्चों के नाम इंडिया रोज, साशा और ट्रिस्टन है।
विज्ञापन
5 of 5
क्रिस हेम्सवर्थ
- फोटो : amar ujala mumbai
क्रिस ने अपने करियर में करीब 24 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है जिसमें आठ एवेंजर्स की फिल्में हैं। इसके अलावा Trek Into Darkness, स्टार ट्रैक, कैश, थॉर, रश, द केबिन इन द वुड्स जैसी फिल्मों से उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।