{"_id":"5f1f92fb4aea9712e3454db0","slug":"joe-jonas-and-sophie-turner-welcomed-a-baby-girl-at-a-los-angeles-hospital","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रियंका और निक के परिवार में आया नन्हा मेहमान, सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
प्रियंका और निक के परिवार में आया नन्हा मेहमान, सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 28 Jul 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोफी टर्नर के घर हुआ बेटी का जन्म
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस (Nick Jonas) के परिवार में खुशखबरी आई है। प्रियंका की जेठानी और जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर (Sophie Turner) ने बेटी को जन्म दिया है। पीपल में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक गेम ऑफ थ्रोन्स (Game of Thrones) की अभिनेत्री सोफी टर्नर और जो जोनस ने अपनी बेटी का नाम विला (Willa) रखा है।
2 of 5
सोफी टर्नर, जो जोनस
सोफी ने 22 जुलाई को लॉस एंजिलिस के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। नन्हे मेहमान के आने से कपल और उनका परिवार बेहद खुश है। सोफी टर्नर की प्रेग्नेंसी के दौरान काफी तस्वीरें सामने आईं। जिनमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं थीं।
3 of 5
सोफी टर्नर, जो जोनस
- फोटो : instagram
इसी साल फरवरी में सोफी ने प्रेग्नेंट होने की जानकारी अपने परिवार और फैंस को दी थी। जिसके बाद से ही फैंस को उनके पहले बच्चे का इंतजार था। सोफी अभी 24 साल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका और निक, सोफी टर्नर, जो जोनस
- फोटो : social media
बता दें कि साल 2016 में सोफी और जो ने एक दूसरे के डेट करना शुरू किया था। सोफी और प्रियंका के बीच बॉन्डिंग काफी अच्छी है और दोनों सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भी शेयर करती हैं। देवरानी-जेठानी साथ में फैमिली वेकेशन पर भी जाते हैं। वैसे तो सोफी, प्रियंका की जेठानी हैं लेकिन उम्र में उनसे करीब 14 साल छोटी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सोफी टर्नर, जो जोनस
आपको बता दें कि सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं। इस कपल ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। दोनों ने पिछले साल जून में परिवार की मौजूदगी में शादी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।