{"_id":"5f1810b58017164ff1703364","slug":"selena-gomez-birthday-special-beautiful-pictures-of-singer-selena-gomesz","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"28 की उम्र में ही करोड़ों की मालकिन हैं Selena Gomez, यहां देखिए खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
28 की उम्र में ही करोड़ों की मालकिन हैं Selena Gomez, यहां देखिए खूबसूरत तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 22 Jul 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सेलेना गोमेज
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पॉप सिंगर सेलेना गोमेज (Selena Gomez) 22 जुलाई को जन्मदिन मनाती हैं। सेलेना गोमेज की उम्र 28 साल है। वह एक बेहतरीन सिंगर हैं। सेलेना ने 'गुड फॉर यू', 'सेम ओल्ड लव' और 'बैक टू यू' जैसे कई हिट गाने गाए हैं। साल 2013 में सेलेना ने अपना पहला सिंगल एलबम लॉन्च किया। इस एलबम 'कम एंड गेट इट' ने धमाल मचा दिया था। सेलेना ने पहले जस्टिन बीबर के साथ रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। यहां देखिए इस टीन स्टार की कुछ ऐसी तस्वीरें, जो आपने पहले नहीं देखी होंगी।
2 of 5
सेलेना गोमेज
बहुत छोटी उम्र में ही सेलेना ने इतनी सफलता हासिल की है। बता दें कि सेलेना का जन्म अमेरिका में 22 जुलाई 1992 को हुआ था। 17 साल की उम्र में सेलेना यूनिसेफ की अंबेसडर भी रह चुकी हैं।
3 of 5
सेलेना गोमेज
सेलेना ने अपने करियर की शुरुआत 'बारनी एंड फ़्रेंड्स' में 'गियाना' से किया था। अपने करियर की शुरुआत में सेलेना ने हैना मोंटेना में भी काम किया। इसके बाद सेलेना ने कई फिल्मों में छोटे छोटे रोल्स किए। इससे सेलेना को काफी लोकप्रियता मिली। 28 की उम्र में ही सेलेना करोड़ों की मालकिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेलेना गोमेज
- फोटो : Twitter
कभी जस्टिन बीबर के साथ रिलेशनशिप में रहीं सेलेना का उनके साथ अब ब्रेकअप हो चुका है। जस्टिन बीबर ने हैली बाल्डविन से शादी भी कर ली है। सेलेना सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर आए दिन अपनी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं और उनकी तस्वीरें सुर्खियों में रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सेलेना गोमेज
सेलेना का कुछ साल पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था और इस वजह से उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गोमेज को डिज्नी शो 'विजर्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस' से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में प्रसिद्धि मिली थी। उनके 'कम एंड गेट इट', 'द हार्ट वॉन्ट्स वॉट इट वॉन्ट्स', 'बेड लायर', 'वुल्फ' और 'बैक टू यू' जैसे गाने फैंस के बीच बेहद पसंद किए जाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।