{"_id":"5f0da17e9001db73a436e545","slug":"x-men-turns-20-hugh-jackman-was-not-first-choice-for-wolverine-in-x-man-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक्स-मैन में वूल्वरिन के किरदार के लिए ह्यू जैकमैन नहीं थे पहली पसंद, आखिरी वक्त में ऐसे मिला था मौका","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
एक्स-मैन में वूल्वरिन के किरदार के लिए ह्यू जैकमैन नहीं थे पहली पसंद, आखिरी वक्त में ऐसे मिला था मौका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 14 Jul 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ह्यू जैकमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड सिनेमा की ऐसी कई शानदार फिल्में रही हैं जिन्होंने दुनियाभर में अपनी खास छाप छोड़ी है। उनमें से एक सुपरहीरो आधारित फिल्म एक्स-मैन भी है। एक्स-मैन फिल्म को आज 20 साल हो चुके हैं। वैसे तो फिल्म का हर किरदार अपने आप में सबसे अलग था, लेकिन जिस किरदार की आज भी सबसे ज्यादा चर्चा होती है, वह अभिनेता ह्यू जैकमैन का किरदार वूल्वरिन है।
2 of 5
ह्यू जैकमैन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्स-मैन सीरिज में वूल्वरिन का किरदार सबसे ज्यादा मशहूर किरदारों में से एक हैं। जिसे ह्यू जैकमैन ने बखूबी निभाया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वूल्वरिन के किरदार के लिए ह्यू जैकमैन निर्माता-निर्देशकों की पहली पसंद नहीं थे। जी हां, यह बात ह्यू जैकमैन के फैंस और एक्स-मैन के बहुत कम दर्शकों को पता होगी कि इस फिल्म में वूल्वरिन का किरदार अभिनेता डॉग्रे स्कॉट करने वाले थे।
3 of 5
एक्स-मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्स-मैन फिल्म में ह्यू जैकमैन को बिल्कुल आखिरी समय पर डॉग्रे स्कॉट की जगह पर लिया गया था। दरअसल डॉग्रे स्कॉट एक्स-मैन से पहले अभिनेता टॉम क्रूज की एक्शन फिल्म सीरिज मिशन इंपॉसिबल 2 की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान डॉग्रे स्कॉट को लगा कि वह मिशन इंपॉसिबल 2 की शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद एक्स-मैन की शूटिंग शुरू कर देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एक्स-मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके पीछे की वजह मिशन इंपॉसिबल 2 के प्रोडक्शन का काम देरी से खत्म होना रहा था। वहीं फैंस के बीच एक्स-मैन सीरीज की उत्सुकता को देखते हुए प्रोडक्शन कंपनी 20th Century Fox जरा भी देरी नहीं करना चाहती थी। ऐसे में फिल्म के निर्माता-निर्देशकों ने एक्स-मैन में वूल्वरिन के किरदार लिए डॉग्रे स्कॉट की जगह ह्यू जैकमैन को लेने का फैसला किया।
विज्ञापन
5 of 5
एक्स-मैन
- फोटो : सोशल मीडिया
ह्यू जैकमैन ने फिल्म एक्स-मैन में वूल्वरिन के किरदार से दर्शकों के दिलों को खूब जीता। उनके अभिनय को बड़े पर्दे काफी पसंद किया गया। यह किरदार इतना मशहूर हुआ कि वूल्वरिन के किरदार पर अलग से एक फिल्म बनी जिसका नाम द वूल्वरिन था। इस फिल्म में भी ह्यू जैकमैन ने अपने शानदार अभिनय के बड़े पर्दे पर अलग पहचान बनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।