सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   hollywood Aaron Pierre joins the cast of DC Studios upcoming superhero film Man of Tomorrow Superman sequel

डीसी स्टूडियो की सुपरहीरो फिल्म में शामिल हुए आरोन पियरे, जानें कब रिलीज होगी 'मैन ऑफ टुमारो'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 13 Mar 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

Aaron Pierre Superhero Film Man Of Tomorrow: हॉलीवुड एक्टर आरोन पियरे डीसी स्टूडियोज की आने वाली सुपरहीरो फिल्म 'मैन ऑफ टुमारो' में शामिल हो गए हैं। यह फिल्म 2025 की सुपरहिट फिल्म 'सुपरमैन' का सीक्वल है।

hollywood Aaron Pierre joins the cast of DC Studios upcoming superhero film Man of Tomorrow Superman sequel
आरोन पियरे - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आरोन पियरे इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'लैंटर्न्स' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जो ग्रीन लैंटर्न किरदारों पर बेस्ड है। यह सीरीज इस गर्मियों में रिलीज होगी। इसी बीच आरोन सुपरहीरो फिल्म 'मैन ऑफ टुमारो' में नजर आएंगे। जिसकी पुष्टि खुद आरोन ने की है।

Trending Videos

आरोन पियरे का पोस्ट
आरोन पियरे ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर की पुष्टि की। फिल्म की कहानी लिखने और निर्देशन का काम फिर से जेम्स गन ही कर रहे हैं। यह फिल्म 9 जुलाई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके सीक्वल में डेविड कोरेन्सवेट दोबारा सुपरमैन/क्लार्क केंट का किरदार निभाते नजर आएंगे, जबकि निकोलस हॉल्ट लेक्स लूथर के रोल में वापस आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग 
इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में अटलांटा में शुरू होगी और गर्मियों तक चलती रहेगी। 'Man of Tomorrow' 2025 की 'Superman' फिल्म की बड़ी कामयाबी के बाद आ रही है। एएनआई के अनुसार, कहानी में सुपरमैन और लेक्स लूथर को एक अजीब गठबंधन करना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें ब्रेनियाक नाम के एक बहुत ताकतवर एलियन विलेन से खतरा होगा। ब्रेनियाक का किरदार जर्मन एक्टर Lars Eidinger निभाएंगे। पिछली फिल्म के कई कलाकार भी अपने रोल दोहरा सकते हैं, जैसे रैचेल ब्रोसनाहन, स्काइलर गिसोंडो और सारा सैंपाइयो।

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन के नए सिनेमाघर को लेकर क्यों छिड़ा विवाद, यूजर्स ने पूछा- 'राम गोपाल वर्मा का नाम क्यों...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed