{"_id":"6012656d8ebc3e340058b0f2","slug":"hollywood-actress-and-model-pamela-anderson-marries-for-the-fifth-time-now-with-her-own-bodyguard","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पामेला एंडरसन ने छठवी बार की शादी, अब अपने ही बॉडीगार्ड को बनाया हमसफर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
पामेला एंडरसन ने छठवी बार की शादी, अब अपने ही बॉडीगार्ड को बनाया हमसफर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 28 Jan 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
,pamela anderson
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पामेला एंडरसन एक बार फिर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। इस बार उन्होंने अपने ही बॉडिगार्ड से शादी रचाई है। बता दें कि यह पामेला की छठवी शादी है।
2 of 5
Pamela Anderson
- फोटो : इंस्टाग्राम
53 वर्षीय कनाडाई-अमेरिकी अभिनेत्री पामेला ने बताया कि उन्होंने अपने बॉडीगार्ड डैन हेहर्स्ट से बीते साल क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शादी की थी। उन दोनों की मुलाकात पिछले साल लॉकडाउन से पहले हुई थी।
3 of 5
Pamela Anderson
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी छठवी शादी के बारे में पामेला ने कहा कि "मैं वहीं हूं जहां मुझे होना चाहिए...मुझे सच में प्यार करने वाले शख्स की बाहों में।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Pamela Anderson
- फोटो : इंस्टाग्राम
मालूम हो कि इससे पहले साल 2020 में ही उन्होंने निर्माता जॉन पीटर्स से शादी की थी, जिसके महज 12 दिन के बाद ही उन्हें तलाक दे दिया था। तलाक के बाद जॉन ने दावा किया था कि 12 दिन की शादी के दौरान उन्होंने पामेला एंडरसन के 200,000 डॉलर के ऋण का भुगतान किया और उनके लिए नए कपड़े खरीदे थे। पीटर्स ने आरोप लगाया था कि पामेला ने उनसे पैसे के लिए शादी की थी।
विज्ञापन
5 of 5
Pamela Anderson
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि पामेला रियलिटी शो बिग बॉस सीजन चार में भी नजर आ चुकी हैं। पामेला बिग बॉस के घर में तीन दिनों तक रही थीं और इसके लिए उन्होंने भारी भरकम कीमत ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।