Jennifer Harmon Dies: 'वन लाइफ टू लिव' की जेनिफर हार्मोन का हुआ निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Jennifer Harmon Death: मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री जेनिफर हार्मोन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 9 मई को आखिरी सांस ली थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'वन लाइफ टू लिव' और 'हाउ टू सरवाइव अ मैरिज' जैसी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री जेनिफर हार्मोन का निधन हो गया है। जेनिफर ने 82 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। उनके परिवार ने उनके निधन की जानकारी दी है।
कौन थीं जेनिफर हार्मोन?
जेनिफर हार्मोन लोकप्रिय टीवी शो 'वन लाइफ टू लिव' में 'कैथी' का किरदार निभाने के लिए जानी जाती थीं। वह इस भूमिका को निभाने वाली पांचवीं अभिनेत्री थीं। उन्होंने 1976 से 1978 तक यह रोल किया और इसके लिए डे-टाइम एमी अवॉर्ड के लिए नामांकन भी मिला था। इससे पहले उन्होंने 1974-75 में NBC के शो 'हाउ टू सरवाइव ए मैरिज' में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
जेनिफर ने थिएटर में किया काम
जेनिफर हार्मोन का जन्म 3 दिसंबर 1943 को कैलिफोर्निया के पासाडेना में हुआ था। वह न्यू ऑरलियन्स में बड़ी हुईं। उन्होंने मिसिसिपी और मिशिगन विश्वविद्यालय से पढ़ाई की। इसके बाद न्यूयॉर्क जाकर उन्होंने थिएटर में काम शुरू किया।
जेनिफर हार्मोन का डेब्यू
1965 में जेनिफर ने ब्रॉडवे पर डेब्यू किया। उनके करियर में 'द स्कूल फॉर स्कैंडल', 'ब्लाइथ स्पिरिट', 'द ग्लास मेनेजरी', 'बेयरफुट इन द पार्क' जैसे कई प्रसिद्ध सीरियल्स में काम किया है। उन्होंने कई दशकों तक ब्रॉडवे पर अपनी अच्छे अभिनय का लोहा मनवाया। 'वन लाइफ टू लिव' में 1990 के दशक में वह एक वकील के रोल में भी वापस लौटी थीं। उन्होंने 'अनदर वर्ल्ड', 'गाइडिंग लाइट' और 'लविंग' जैसे कई सोप ओपेरा में भी काम किया।
यह भी पढ़ें: कौन हैं सूरज नांबियार? तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय के पति के बारे में जानें सबकुछ