Alia Bhatt: तस्वीरों में देखिए आलिया भट्ट का कान फिल्म फेस्टिवल वाला लुक; नेटिजंस बोले- 'रूप चौधरी छा गई'
Alia Bhatt at Cannes 2026: प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल 12 मई से शुरू हो चुका है और यह 23 मई 2026 तक चलेगा। आलिया भट्ट भी वहां पहुंची हैं। आज बुधवार को वे खूबसूरत अंदाज में भारत पवेलियन के उद्घाटन में पहुंचीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आलिया भट्ट कान फिल्म फेस्टिवल में लगातार अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर ध्यान आकर्षित कर रही हैं। बीते दिन 79वें कान फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन वे मल्टीकलर शेड वाली गाउन में दिखीं। फिर, रेड कार्पेट पर उन्होंने पीच कलर की गाउन में जलवा बिखेरा। आज भारत पावेलियन के उद्घाटन में भी उनका खूबसूरत अंदाज नजर आया।
किस डिजाइनर ने तैयार की आलिया की ड्रेस?
आलिया भट्ट का कान फिल्म फेस्टिवल से सामने आया यह तीसरा लुक है और वे बला की खूबसूरत लग रही हैं। आलिया ने मशहूर भारतीय फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई आइवरी चंदेरी धोती स्कर्ट और कोर्सेट पहना है।
रिया कपूर ने किया स्टाइल
आलिया भट्ट की स्टाइलिस्ट रिया कपूर हैं। इसके अलावा सान्या कपूर ने भी एक्ट्रेस को स्टाइल किया है। आलिया की तस्वीरें रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं।
आलिया ने अपने लुक को भारतीय संस्कृति का टच दिया है। उन्होंने माथे पर छोटी सी मैचिंग बिंदी ने उनके लुक को निखार दिया है।
आलिया नाक में बाली पहने दिखीं। इसके अलावा मैचिंग हाथफूल भी पहने नजर आईं, जिन पर किसी की भी नजरें ठहर जाएं।
आलिया भट्ट इस खूबसूरत लुक के साथ एक विंटेज-स्टाइल छतरी थामे दिखीं। उनके इस लुक में पुराने जमाने का आकर्षण साफ दिखा।
आलिया के कान फिल्म फेस्टिवल के इस लुक की तुलना नेटिजंस आलिया की ही फिल्म 'कलंक' के किरदार रूप चौधरी से कर रहे हैं। लोग लिख रहे हैं, 'रूप चौधरी ने कान में भारत का प्रतिनिधित्व किया'
आलिया भट्ट ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह लुक शेयर करते हुए 'कलंक' फिल्म के गाने 'मैं तेरा, मैं तेरा' को लगाया है। उन्होंने यूं तो आज की तारीख यानी 13 मई लिखी है। मगर, इसे 'मैं तेरा' गाने से रिलेट किया जा रहा है।
आलिया के डिंपल और प्यारी सी मुस्कान ने इस लुक को और भी लाजवाब बना दिया है। आलिया ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'भारत पवेलियन के उद्घाटन के लिए फिल्मी महसूस कर रही हूं'
आलिया भट्ट ने पिछले साल इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया था।
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे इस खूबसूरत लुक में इठलाती नजर आ रही हैं। डांस करते हुए वे अपनी पायल फ्लॉन्ट कर रही हैं।
View this post on Instagram