सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt ignored by paparazzi at cannes film festival 2026 viral video netizens compare with aishwarya rai

कान में फोटाग्राफर्स ने किया आलिया को इगनोर, वायरल हुए वीडियो; यूजर्स बोले- 'ऐश्वर्या की बराबरी कोई नहीं...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 13 May 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Cannes 2026 Alia Bhatt Trolled: कान फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने खूबसूरत पीच कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना। उन्होंने खूब पोज भी दिए, लेकिन विदेशी फोटोग्राफर्स ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया, जिसके कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

alia bhatt ignored by paparazzi at cannes film festival 2026 viral video netizens compare with aishwarya rai
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कान के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट ने पीच गाउन में स्टनिंग पोज दिए, लेकिन विदेशी फोटोग्राफर्स ने पहचाना तक नहीं और उन्हें साफ नजरअंदाज कर किया। आलिया के कई वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें पैपराजी का फोकस आलिया को छोड़, दूसरे सेलेब्स पर साफ नजर आ रहा है। 
Trending Videos

वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर कान से आलिया के कई वीडियो देखे जा सकते हैं, जिनमे विदेशी फोटोग्राफर्स उन्हें इगनोर कर रहे हैं। इन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आलिया रेड कार्पेट पर आती हैं, अपना दुपट्टा हवा में लहराती हैं, बाल झटकती हैं, हार्ट बनाती हैं और फोटोग्राफर्स की तरफ मुस्कुराते हुए देखते हुए पोज देती हैं। लेकिन वहां पर मौजूद फोटोग्राफर्स का ध्यान आलिया पर नहीं था। उनके कैमरे किसी और सेलेब्रिटी पर लगे हुए थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vendetta Dailly (@vendetta_dailly)

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vaishnavi Singh Gaharwar | Reporting Life (@vaishihi.live)



विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया का लुक
आलिया खिलखिलाते हुए पोज दे रही थीं, लेकिन किसी ने उन्हें क्लिक तक नहीं किया। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस का दिल टूट गया। फिर भी आलिया ने मुस्कुराते हुए बिना किसी शिकायत के पोज दिए, जिसकी फैंस तारीफ कर रहे हैं।

आलिया का यह गाउन डिजाइनर तमारा राल्फ ने बनाया था। उन्होंने मैचिंग पीच कलर का दुपट्टा (स्कार्फ) भी लिया था। गले में बड़ा नेकलेस, कान में झुमके और हल्का मेकअप के साथ वो राजकुमारी जैसी लग रही हैं।

यूजर्स के कमेंट्स
आलिया को कान में देखकर कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही ऐश्वर्या राय बच्चन को मिस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वहां पर मौजूद हर फोटोग्राफर आलिया को इगनोर कर रहा है।' एक और यूजर ने लिखा, 'कैमरामैन उसकी फोटो क्लिक नहीं कर रहे हैं।' एक और यूजर ने पूछा, 'कैमरामैन उन्हें इगनोर क्यों कर रहे हैं?' एक और यूजर ने लिखा, 'किसी ने उसकी तस्वीर नहीं खींची।' एक यूजर ने लिखा, 'किसी को परवाह भी नहीं कि आलिया यहां हैं।'

यूजर्स ने किया ऐश्वर्या राय बच्चन को मिस
एक यूजर ने लिखा, 'ऐश की आभा की बराबरी कोई नहीं कर सकता।' एक और यूजर ने लिखा, 'किसी को भी उसकी तस्वीरें खींचने में दिलचस्पी नहीं है।' एक और यूजर ने लिखा, 'इतनी बड़ी बेइज्जती आलिया को सबने नजरअंदाज किया।' एक और यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या राय में जो जादू है, वह किसी और में नहीं है।'

एक यूजर ने लिखा, 'यह कितनी शर्मनाक बात है' एक और यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में क्यों आईं' और एक यूजर ने लिखा, 'ऐश्वर्या राय की जगह कोई नहीं ले सकता, वो बेस्ट हैं।'


यह भी पढ़ें: Cannes: कान से कल्याणी प्रियदर्शन की पहली झलक आई सामने, देखें वायरल तस्वीरों में 'लोका' अभिनेत्री का कूल अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed