सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Lord Of The Rings Director Peter Jackson Honored With Palme d’Or Award At Cannes 2026 Says This Is Miraculous

‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ के निर्देशक पीटर जैक्सन को मिला पाम डी’ओर अवॉर्ड, बोले- मैं यह सम्मान पाने वाला इंसान नहीं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 13 May 2026 10:49 AM IST
विज्ञापन
सार

Peter Jackson: दिग्गज निर्माता-निर्देशक पीटर जैक्सन को पाम डी’ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। जानिए इस मौके पर उन्होंने क्या कुछ कहा और किसने दिया उन्हें ये सम्मान…

Lord Of The Rings Director Peter Jackson Honored With Palme d’Or Award At Cannes 2026 Says  This Is Miraculous
पीटर जैक्सन को मिला पाम डी'ओर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ ट्रिलॉजी के लिए मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक पीटर जैक्सन को 79वें कान फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में पाम डी'ओर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पीटर जैक्सन को ये अवॉर्ड ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ के अभिनेता एलिजा वुड ने प्रदान किया। पाम डी'ओर से सम्मानित होने के साथ ही पीटर जैक्सन इससे सम्मानित हस्तियों की सूची में शामिल होंगे, जिनमें एग्नेस वर्दा, मार्को बेलोचियो, जोडी फोस्टर, मेरिल स्ट्रीप और पिछले साल के विजेता रॉबर्ट डी नीरो शामिल हैं। इस अवॉर्ड को मिलने पर पीटर जैक्सन ने कहा कि मैं पाम डी’ओर जीतने वाला व्यक्ति नहीं हूं।

Trending Videos

Lord Of The Rings Director Peter Jackson Honored With Palme d’Or Award At Cannes 2026 Says  This Is Miraculous
पीटर जैक्सन को मिला पाम डी'ओर - फोटो : सोशल मीडिया

मैं पाम डी'ओर जीतने वाली फिल्में नहीं बनाता
अवॉर्ड जीतने के बाद अपने भाषण में सभी को धन्यवाद जताते हुए पीटर जैक्सन ने कहा कि ये वाकई मैजिकल है, क्योंकि मैं पाम डी'ओर जीतने वाली फिल्में नहीं बनाता। उन्होंने 2001 में कान फिल्म फेस्टिवल में 'द फेलोशिप ऑफ द रिंग' का 20 मिनट का एक छोटा सा वीडियो दिखाने के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे फिल्म के प्रति लोगों की सोच बदल गई। जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई, तो लोगों में इसे लेकर एक ऐसी उत्सुकता पैदा हो गई जो कान फिल्म फेस्टिवल में न जाने पर पैदा नहीं होती।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Festival de Cannes (@festivaldecannes)


 

विज्ञापन
विज्ञापन

Lord Of The Rings Director Peter Jackson Honored With Palme d’Or Award At Cannes 2026 Says  This Is Miraculous
लॉर्ड ऑफ द रिंग्स - फोटो : सोशल मीडिया

‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ ट्रिलॉजी को मिले 17 ऑस्कर
‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द टू टावर्स' और 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिटर्न ऑफ द किंग' के साथ जारी इस ट्रिलॉजी ने कुल 17 ऑस्कर अवॉर्ड जीते, जिनमें से 11 'रिटर्न ऑफ द किंग' के लिए थे। डेडलाइन के अनुसार, इन फिल्मों ने दुनिया भर में लगभग 3 अरब अमेरिकी डॉलर की कमाई की। इस फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2001 में आई 'द फेलोशिप ऑफ द रिंग' के साथ हुई। अब इस फ्रेंचाइजी को 25 साल पूरे हो चुके हैं।

Lord Of The Rings Director Peter Jackson Honored With Palme d’Or Award At Cannes 2026 Says  This Is Miraculous
पीटर जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
पीटर की इन फिल्मों को भी मिली प्रशंसा
'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' की वैश्विक सफलता से पहले पीटर जैक्सन ने 'ब्रेनडेड' और 'हेवनली क्रीचर्स' जैसी फिल्मों से प्रशंसा हासिल की। बाद में उन्होंने 'किंग कोंग' का निर्देशन किया और 2012 से 2014 के बीच 'द हॉबिट' के साथ मिडिल-अर्थ में वापसी की। हाल ही में उन्होंने 'दे शैल नॉट ग्रो ओल्ड' और म्यूजिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द बीटल्स: गेट बैक' के साथ डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माण में भी हाथ आजमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed