सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Cannes Film Festival 2026: Alia Bhatt Bhatt stunning and stylish look viral from 79th Cannes

Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल में छाईं आलिया भट्ट; सामने आई पहली झलक; देखिए तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Tue, 12 May 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

Alia Bhatt at Cannes 2026: 79वें कान फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट की पहली झलक सामने आई है। गाउन में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

Cannes Film Festival 2026: Alia Bhatt Bhatt stunning and stylish look viral from 79th Cannes
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज आज ओपनिंग सेरेमनी के साथ होगा। इस प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में दुनियाभर की सिनेमा और फैशन जगत की चर्चित हस्तियां शामिल होती हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट भी यहां पहुंची हैं। कान फेस्टिवल से उनका एक लुक सामने आया है।

Trending Videos



आलिया ने फ्लोरल ड्रेस में की शिरकत

आलिया भट्ट ने लाइट ग्रीन कलर का फ्लोरल कौर्सेट कैरी किया है, जो व्हाइट बॉलगाउन स्कर्ट सरीखा लग रहा है। आलिया का यह लुक बेहद रिफ्रेशिंग और स्टाइलिश है। एक्ट्रेस ने ग्लोबल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वे ग्लैमरस लुक में इतनी सहज और प्यारी लग रही हैं कि देखने वाले लोग तारीफें कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Cannes Film Festival 2026: Alia Bhatt Bhatt stunning and stylish look viral from 79th Cannes
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

सिंपल लुक में भी छाईं आलिया
आलिया ने व्हाइट बेस पर येलो, ग्रीन और ब्लू शेड वाले इस फ्लोरल लुक गाउन के साथ अपने हेयर स्टाइल को भी बेहद खास रखा है। उन्होंने हाईबन बनाया है। आलिया ने अपना लुक बेहद सिंपल रखा है। न उन्होंने गले में नेकलेस पहना है न कलाई पर कोई ब्रेसलेट या घड़ी। इसके बावजूद अपने दमदार अंदाज से उन्होंने लोगों का ध्यान खींचा है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


नेटिजंस बोले- 'डिज्नी प्रिंसेस लग रही हो'
आलिया भट्ट का कान फेस्टिवल का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और नेटिजंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक्ट्रेस को सकारात्मक रिएक्शंस मिल रहे हैं। यूजर्स उन्हें डिज्नी प्रिंसेस बुला रहे हैं। वहीं, कुछ उन्हें फैशन दीवा और क्वीन का टैग दे रहे हैं। अधिकांश यूजर्स फायर और रेड हार्ट इमोजी बनाकर प्यार लुटा रहे हैं।



कान फेस्टिवल में बीते साल किया था डेब्यू

आलिया भट्ट ने बीते साल यानी 2025 में कान फिल्म समारोह में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू लुक से भी उन्होंने सबको दीवान बना दिया था। आलिया ने क्रिस्टल जड़ी साड़ी पहनी थी। वहीं, इस साल भी उनका खास अंदाज नजर आया है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed