79th Cannes: पीच कलर के गाउन में कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरीं आलिया भट्ट; दिखा ग्लैमरस अंदाज
Alia Bhatt 79th Cannes Film Festival: कान फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। यह प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव 12 मई से 23 मई तक चलेगा। आलिया भट्ट भी कान में पहुंची हैं। उनका लुक सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज मंगलवार 12 मई को ओपनिंग सेरेमनी के साथ प्रतिष्ठित कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। बॉलीवुड की चर्चित अदाकारा आलिया भट्ट ने भी शिरकत की है। आलिया का एक लुक दोपहर में वायरल हुआ था। अब उन्होंने रेड कार्पेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। पीच कलर के गाउन में वे बला की खूबसूरत लग रही हैं।
मैचिंग नेकलेस ने कंपलीट किया लुक
अभी तो कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत ही हुई है और आलिया भट्ट ने पहले ही दिन लाइमलाइट लूट ली है। पीच कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में वे फैशन दीवा लग रही हैं। अपना लुक उन्होंने मैचिंग नेकलेस से पूरा किया है। हेयरस्टाइल भी कमाल है। उन्होंने ओपन हेयर रखे हैं।
कान के रेड कार्पेट पर आलिया ने फ्लॉन्ट किया दुपट्टा
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने स्टाइलिश गाउन के साथ दुपट्टा भी कैरी किया और बेहद करीने से वे इसे फ्लॉन्ट करती दिखीं। आलिया की यह दुपट्टा ड्रेस ऑस्ट्रेलियाई फैशन डिजाइनर तमारा राल्फ ने डिजाइन की है। वहीं, उनका लुक रिया कपूर ने स्टाइल किया है।
नेटिजंस बोले- 'पहले वाली ड्रेस ज्यादा अच्छी थी'
बेशक आलिया भट्ट का यह रेड कार्पेट लुक बेहद अलहदा है। वे प्यारी भी लग रही हैं। मगर, अधिकांश नेटिजंस का दिल उनके पहले वाले लुक पर आया है। नेटिजंस लिख रहे हैं, 'पहले वाला लुक ज्यादा अच्छा था'। वहीं, कुछ नेटिजंस को यह पीच कलर के गाउन वाला लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया। वहीं, आलिया के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि रेड कार्पेट पर शिरकत करने से पहले आलिया का एक और लुक वायरल हुआ था, जिसमें में मल्टीकलर शेड वाले गाउन में दिखी थीं।
बीते साल किया था डेब्यू
आलिया भट्ट ने कान फिल्म फेस्टिवल में बीते साल डेब्यू किया था। आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास 'अल्फा' भी है।
View this post on Instagram