सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   alia bhatt in corseted pastel ball gown cannes film festival 2026 look goes viral

Alia Bhatt: कान के समंदर किनारे आलिया ने दिए सिजलिंग पोज, फ्लोरल प्रिंट गाउन में ढाया कहर; देखें 10 तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Tue, 12 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल से आलिया भट्ट की पहली तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इस लुक में आलिया बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। जानिए कैसा है आलिया का लुक?

alia bhatt in corseted pastel ball gown cannes film festival 2026 look goes viral
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

79वें कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। यह आज 12 मई से शुरू होकर 23 मई 2026 तक चलेगा। इस बार आलिया भट्ट दूसरी बार कान पहुंची हैं और उनका लुक काफी सुंदर है, जो सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जमकर वायरल हो रहा है। 

Trending Videos



12 मई को होटल मार्टिनेज में आलिया को एक खास गाउन में देखा गया। यह गाउन हाथ से पेंट किया गया है, जिसमें फ्रेंच रिवेरा का खूबसूरत नजारा बना है। उन्होंने अपने कपड़ों के जरिए फ्रेंच रिवेरा को श्रद्धांजलि दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आलिया का यह लुक फैशन स्टाइलिस्ट रिया कपूर, डिजाइनर यश पाटिल और अहमदाबाद की भित्ति चित्रकार बासुरी चोकशी ने मिलकर तैयार किया है।
 

आलिया की इस ड्रेस में कॉर्सेट टॉप है, जिसमें पतली स्पैगेटी स्ट्रैप्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन है। नीचे यह लहराते हुए स्कर्ट जैसी दिखती है।
 

आलिया के इस गाउन पर हल्के हरे, नीले, लैवेंडर और पीले रंगों से सुंदर पेंटिंग की गई थी, जो इंप्रेशनिस्ट उद्यान चित्र की तरह लग रही है।
 

आलिया का पूरा लुक बहुत एलिगेंट और ग्रेसफुल है। हल्के पेस्टल शेड्स वाले फ्लोरल प्रिंट गाउन में सॉफ्ट ब्लू, ग्रीन और व्हाइट रंगों का सुंदर मेल है। स्ट्रैपी डिजाइन और फ्लोई स्कर्ट ने लुक को और खूबसूरत बना दिया।

आलिया का मेकअप उन्होंने बिल्कुल नेचुरल रखा। हल्की ग्लोइंग स्किन, सिंपल हेयरस्टाइल, छोटे ईयररिंग्स और मिनिमल ज्वेलरी के साथ लुक को पूरा किया। आलिया ने पैरों में ऑफ व्हाइट हील्स पहनी है, जो ड्रेस से अच्छी तरह मैच कर रही है।
 

सोशल मीडिया पर आलिया की ये तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस आलिया के इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं। कई फैंस आलिया के इस लुक को 'प्रिंसेस वाइब्स' और 'समर परफेक्ट' लुक बता रहे हैं।

आलिया के इस लुक पर कई यूजर्स ने राय दी है। एक यूजर ने लिखा, 'आलिया बेहद खूबसूरत हैं', दूसरे ने लिखा, 'लंबे सफर के बाद भी इतनी फ्रेश लग रही हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'आलिया का लुक कमाल का है।'
 

पिछले साल 2025 में आलिया ने कान में डेब्यू किया था। इस बार उन्होंने पहले ऑल ब्लैक कैरोलिना हेरेरा लुक में एंट्री की।

आलिया जल्द ही फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी, जिसमें शरवरी वाघ भी लीड रोल में हैं। इसके अलावा आलिया निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में भी काम कर रही हैं, जिसमें विक्की कौशल और रणबीर कपूर भी हैं।



यह भी पढ़ें: Karan-Tejasswi: क्या करण और तेजस्वी ने कर ली है शादी? एक्टर अभिषेक कुमार ने किया बड़ा दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed