Joker 2: जोकर 2 में लेडी गागा का लुक हुआ रिवील, न्यूयॉर्क की सड़कों पर शूटिंग करती दिखीं एक्ट्रेस
जोकर 2 में सिंगर एक्ट्रेस लेडी गागा का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जोकर के लुक में नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निर्देशक टॉड फिलिप्स की जोकर सिनेमाघरों में हिट रही थी। फिल्म को वैश्विक स्तर पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। वहीं, फैंस को अब इसके सीक्वल का इंतजार है, जिसको लेकर तैयारियां जारी हैं। फिल्म जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएगी। इन खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लेडी गागा नजर आ रही हैं। सिंगर वीडियो में जोकर के लुक में नजर आ रही हैं, जिसको लेकर फैंस भी काफी खुश नजर आ रहे हैं।
लेडी गागा का जोकर 2 का लुक हुआ वायरल
हॉलीवुड की फेमस सिंगर और एक्ट्रेस लेडी गागा बीते दिनों न्यूयॉर्क में देखी गई थीं। इस दौरान वह जोकर: फोली ए ड्यूक्स की शूटिंग करती हुई नजर आ रही थीं। फिल्म की शूटिंग की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में लेडी गागा जोकर के लुक में दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में सिंगर ने लाल रंग की जैकेट और काले रंग का टॉप पहना है। साथ ही वह काले रंग की लेदर स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं। सिंगर का मेकअप फिल्म के अनुसार जोकर की तरह किया गया है।
First look: Lady Gaga on the set of “Joker: Folie à Deux” in New York City. pic.twitter.com/Pv24C1h6oR
— Lady Gaga Now 🃏 (@ladygaganownet) March 25, 2023
बोल्ड सीन में सब पर भारी ये पाकिस्तानी एक्ट्रेस
साल 2024 में जोकर 2 होगी रिलीज
एक्ट्रेस का यह लुक काफी शानदार लग रहा है। लोगों को उनका यह लुक काफी पसंद आ रहा है। लेडी गागा जोकर 2 में जोकिन फीनिक्स के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में लेडी गागा का किरदार हार्ले क्विन का है। आपको बता दें कि जोकर 2 साल 2024 में सिनेमाघरों में नजर आएगी, इससे पहले इस फिल्म का पहला पार्ट साल 2019 में आया था। यह एक थ्रिलर फिल्म है, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था।
South Actor: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के इन कलाकारों ने किया है खुद की फिल्म का निर्देशन, निभाए कई मुख्य किरदार