{"_id":"669fc8e1e3bc02fae4046185","slug":"joker-folie-a-deux-trailer-released-joaquin-phoenix-lady-gaga-details-inside-2024-07-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Joker Folie a Deux Trailer: 'जोकर 2' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी, जानें पर्दे पर कब धमाल मचाएगी फिल्म","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Joker Folie a Deux Trailer: 'जोकर 2' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी, जानें पर्दे पर कब धमाल मचाएगी फिल्म
Tue, 23 Jul 2024 08:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 23 Jul 2024 08:45 PM IST
सार
जोकर के सीक्वल का इंतजार दुनियाभर के फैंस को लंबे समय से है। अब मेकर्स ने इस फिल्म के प्रशंसकों को बड़ी सौगात देते हुए 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
जोकर: फोली ए ड्यूक्स
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर को फिल्म के निर्माताओं ने जारी कर दिया। इस फिल्म के पहले भाग के लिए अकादमी पुरस्कार जीत चुके वॉकिन फीनिक्स फिल्म में एक बार फिर से अपनी अदाकारी का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे। साथ ही, फिल्म में लेडी गागा भी हैं, जो उनकी प्रेमिका के रूप में दिखेंगी। फिल्म में खलनायक यानी जोकर और उसकी प्रेमिका की विकृत मानसिकता को गहराई से दिखाने की कोशिश की गई है।
Pushpa 2: 'पुष्पा 2' के रिलीज पर बने संशय के बीच निर्माताओं का बड़ा एलान, पोस्ट साझा कर बताया कब होगी रिलीज
जोकर 2 का ट्रेलर जारी
इस फिल्म का ट्रेलर काफी ज्यादा शानदार है। 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' उस अंधेरे और गंभीर कथानक को जारी रखता है, जिसने 2019 में दर्शकों और समीक्षकों की खूब वाहवाही लूटी थी। फिल्म में वॉकिन फीनिक्स आर्थर फ्लेक के रूप में फिर से अपनी भूमिका में दिखेंगे। आर्थर एक असफल कॉमेडियन है, जिसका पागलपन उसे कुख्यात जोकर में बदल देता है। वॉकिन के साथ लेडी गागा इस बार स्क्रीन साझा करती नजर आएंगी। वह जोकर की साथी और प्रेमिका हार्ले क्विन के किरदार में हैं।
विज्ञापन
Ryan Reynolds: क्या 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' में नजर आएंगी टेलर स्विफ्ट? रयान रेनॉल्ड्स ने दिया यह जवाब
इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' आर्थर फ्लेक की कहानी है, जो आर्कम में अपनी दोहरी पहचान के साथ जिंदगी जी रहा है। इस दौरान वह प्यार की गिरफ्तार में भी आ जाता है। इस फिल्म में ऑस्कर नामांकित ब्रेंडन ग्लीसन भी हैं, जो 'द बैनशीज ऑफ इनिशेरिन' की वजह से काफी लोकप्रिय हैं। उनके अलावा फिल्म में कैथरीन कीनर, अपने किरदार को दोबारा निभाती हुई नजर आएंगी। 'जोकर: फोली ए ड्यूक्स' 4 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Janhvi Kapoor: समय और जरुरत के हिसाब से बनाए रिश्तों से दूर रहती हैं जान्हवी कपूर, लड़कियों को दी ये सलाह