फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Justin Bieber expressed his sorrow on Selena Gomez mental health struggles

सेलेना गोमेज के खराब स्वास्थ्य से दुखी हुए जस्टिन बीबर, बयां किया दर्द

Thu, 18 Oct 2018 12:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Oct 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
Justin Bieber expressed his sorrow on Selena Gomez mental health struggles
दूनिया भर अपने बेहतरीन गानों से लाखों दिल जीतने वाले सिंगर जस्टिन बीबर एक बार फिर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड सेलेना गोमेज को लेकर चर्चा में हैं। सेलेना गोमेज से ब्रेकअप करने के बाद ये पहला मौका है जब जस्टिन बीबर उनके लिए इतना परेशान दिख रहे हैं। मीडिया में चल रही खबरों में मानें तो मशहूर अमेरिकन सिंगर सेलेना गोमेज इन दिनों मानसिक स्वास्थ्य संघर्ष से गुजर रही हैं। 
विज्ञापन


ऐसे में जस्टिन बीबर सेलेना के लिए काफी परेशान लग रहे हैं। सेलेना के इस दौर से गुजर रहे समय को उन्होंने विवादित और उलझनभर बताया है। कहा जा रहा है कि जस्टिन बीबर सेलेना गोमेज से ब्रेकअप के बाद काफी समय से संपर्क में नहीं हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें सेलेना के खराब स्वास्थ्य के बारे में पता चला तो वह काफी निराश हो गए। खबरों की मानें तो जस्टिन बीबर सेलेना गोमेज को हमेशा खुश देखना चाहते हैं, लेकिन दूर होने की वजह से वह उनकी कोई सहायता नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए वह खुद दोषी भी मान रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं इन दिनों सेलेना गोमेज मनोवैज्ञानिक सुविधा के द्वारा अपना इलाज करवा रहा हैं। वह डायलेक्टिक्स बिहेवियर थेरेपी ले रही हैं। डॉक्टर्स ने कहा है कि धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार आ रहा है, लेकिन जब भी वह डिप्रेशन में आ जाती हैं तो वह सोशल मीडिया और कुछ लोगों से दूर चली जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज करीब 8 साल तक रिलेशनशिप में थे। 2010 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन किसी वजह से दोनों 2014 में ब्रेकअप हो गया था लेकिन अब ये एक्स-कपल दोबारा से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ गए हैं। बीती मार्च को दोनों ने फिर से ब्रेकअप कर लिया तब से यह स्टार कपल एक-दूसरे से अलग है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed