फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Katy Perry Denies Assault Allegations Made By Ruby Rose Calls Them Dangerous

कैटी पेरी ने अपने ऊपर लगे यौन उत्पीड़न के इल्जाम पर दी सफाई, 20 साल पहले रूबी रोज के साथ हुई थी घटना

Tue, 14 Apr 2026 12:08 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 14 Apr 2026 12:08 PM IST
सार

Katy Perry: अभिनेत्री रूबी रोज ने कैटी पेरी पर यौन उत्पीड़न के इल्जाम लगाए थे। कैटी पेरी ने इन आरोपों का खंडन किया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन
Katy Perry Denies Assault Allegations Made By Ruby Rose Calls Them Dangerous
कैटी पेरी - फोटो : इंस्टाग्राम@katyperry

विस्तार

सिंगर कैटी पेरी, कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के साथ कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच कैटी पेरी ने रूबी रोज की तरफ से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों का खंडन किया है। रोज ने कहा था कि कैटी पेरी ने लगभग दो दशक पहले उनका यौन उत्पीड़न किया था।
विज्ञापन

20 साल पहले हुई घटना
फीमेल फर्स्ट यूके के अनुसार, 41 साल की सिंगर कैटी ने एक प्रतिनिधि के माध्यम से जवाब दिया। अभिनेत्री रूबी ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट करके मेलबर्न के एक नाइट क्लब में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कैटी पर आरोप लगाए। रूबी के मुताबिक जब उनके साथ यह घटना हुई तब वह सिर्फ 20 साल की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Katy Perry Denies Assault Allegations Made By Ruby Rose Calls Them Dangerous
रूबी रोज - फोटो : इंस्टाग्राम@rubyrose
रूबी ने लगाए आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूबी ने कहा कि इस कथित घटना के बारे में सार्वजनिक रूप से बोलने में उन्हें लगभग दो दशक लग गए। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म थ्रेड्स पर लिखा, 'कैटी पेरी ने मेलबर्न के स्पाइस मार्केट नाइटक्लब में मेरा यौन उत्पीड़न किया। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मैं इतनी लंबी जिंदगी जी पाई कि अपनी आवाज उठा सकूं। यह दिखाता है कि ट्रॉमा और यौन उत्पीड़न का कितना गहरा असर होता है।'

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' देखकर क्या बोले थे सिंगर एड शीरन? हुमा कुरैशी ने दी जानकारी; अभिनेत्री ने सिखाई थी हिंदी

विज्ञापन

कैटी पेरी का जवाब
पेज सिक्स को दिए एक बयान में, कैटी के प्रतिनिधि ने कहा 'रूबी रोज की तरफ से सोशल मीडिया पर कैटी पेरी के बारे में फैलाए जा रहे आरोप न केवल पूरी तरह से झूठे हैं, बल्कि वे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना भी हैं। रूबी ने पहले भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। इन आरोपों को लोगों को लोगों ने खारिज किए हैं।'

View this post on Instagram

A post shared by KATY PERRY (@katyperry)


साथ में दिखे ट्रुडो और कैटी
खबरें हैं कि इन दिनों कैटी पेरी जस्टिन ट्रूडो को डेट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रूडो के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इसमें वह और ट्रूडो हाथ पकड़कर चलते, साथ बैठकर रिलैक्स करते और म्यूजिक एंजॉय करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed