सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Kanye West india tour details when and where concert will happen know here

Kanye West: पहली बार भारत में कॉन्सर्ट करेंगे रैपर कान्ये वेस्ट, जानें कब और कहां होगा इवेंट?

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Feb 2026 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanye West India Tour: वर्ल्ड पॉपुलर रैपर कान्ये वेस्ट के फैंस के लिए खुशखबरी है। सिंगर जल्द ही भारत में अपना कॉन्सर्ट करने वाले हैं। यह इवेंट बड़े एक बड़े स्तर पर किया जाएगा।

Kanye West india tour details when and where concert will happen know here
कान्ये वेस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @kanye__west_official
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया भर में अपने अंदाज और रैप के लिए पॉपुलर कान्ये वेस्ट जल्द ही भारत आने वाले हैं। फैंस उनके शो का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जल्द ही उनका शो भारत में होने वाला है। जिसकी तैयारियां जोर-शोर से हो रहीं हैं। जानें कब और कहां होगा शो ?
Trending Videos


कहां होगा वेस्ट का शो?
ग्रैमी अवॉर्ड विनर कान्ये वेस्ट का शो पहली बार भारत में होने जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि शो जल्द ही देश की राजधानी दिल्ली में होगा। इस शो को बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा जिसमें फैंस को एक बड़ा स्टेज सेटअप, बेहतरीन साउंड और एक ग्रैंड इवेंट का अनुभव होगा। कॉन्सर्ट में कान्ये अपने पुराने आइकॉनिक गानों से लेकर हाल ही में रिलीज हुए गानों तक पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by District Updates (@districtupdates)


कब से खरीद सकते हैं टिकट
रैपर कान्ये वेस्ट को उनके गानों के बड़े विजुअल और सोनिक अनुभवों के लिए जाना जाता है। हाल ही में डिस्ट्रिक्ट अपडेट्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकांउट से कॉन्सर्ट की ऑफिशियल डेट साझा की गई। बता दें यह शो 29 मार्च को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में होगा। दर्शक इसकी टिकिट 18 फरवरी से खरीद सकते हैं। 

आयोजक बोले खास होगा अनुभव
शो को आयोजक व्हाइट फॉक्स के संस्थापक अमन बोले, 'हम चाहते थे कि यह शो यादगार बने और यह वाकई एक यादगार पल है।' वही विजक्राफ्ट इंटरनेशनल के निर्देशक सब्बास जोसेफ ने कहा, 'भारत उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां हमारी महत्वाकांक्षा, कला को लेकर प्यार और दर्शक दुनिया के सबसे बड़े स्टेज के तौर पर उभर रहें हैं।'

पहले भी आए थे भारत
कान्ये वेस्ट भारत में स्टेज पर पहली बार नजर आएंगे मगर यह इंडिया में उनका पहला ट्रिप नहीं है। 2009 में भी वह आए थे और तब उन्होंने देश के कई आश्रमों के चक्कर लगाए थे। फिर दोबारा वो 2012 में मुंबई आए। तब वो अपने फैशन लेबल ब्रांड के प्रमोशन के लिए आए थे। मगर इस बार वह मुख्य रुप से अपने कॉन्सर्ट के लिए आएगें। अपने लंबे करियर में वेस्ट ने अब तक 24 ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed