'ये तो हेलमेट का प्लास्टिक है', नए लुक वाला चश्मा पहनकर बाहर निकलीं किम कार्दशियन; यूजर्स ने इस तरह किया ट्रोल
Kim Kardashian Viral Video: किम कार्दशियन एक नए लुक में नजर आई हैं। उनका नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किम कार्दशियन अक्सर अपने फैशन से लोगों का ध्यान खींच लेती हैं और चर्चा का विषय बन जाती हैं। एक बार फिर वह अपने नए लुक की वजह से चर्चा का विषय बन गई हैं। फैशन की दुनिया की बड़ी हस्ती ने हाल ही में एक ऐसा शानदार लुक अपनाया जिसने ऑनलाइन चर्चा छेड़ दी। इस बार वह अपने बड़े-से काले धूप के चश्मे को लेकर ट्रोल हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि किम एक बोल्ड एनिमल-प्रिंट ड्रेस में हैं। यह ड्रेस काफी ढीली-ढाली है। यह ड्रेस उन पर काफी अच्छी लग रही है। वह एक इमारत से बाहर निकलती हैं और एक बड़ा काला चश्मा पहन लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने यह सनग्लास इसलिए पहना ताकि पैपराजी के कैमरे की लाइट उनकी आंखों पर ना पड़े। हालांकि, इंटरनेट पर लोगों ने इस एक्सेसरी की तुलना बाइक के हेलमेट से लेकर साइंस-फिक्शन फिल्मों के चश्मे से कर दी।
सोशल मीडिया वायरल किम के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा 'यह तो मेरे हेलमेट के आगे लगा प्लास्टिक है।' एक और यूजर ने लिखा 'क्या यह मोटर बाइक के हेलमेट का वाइजर तो नहीं है?' कुछ अन्य लोगों ने उनके इस लुक की तुलना आंखों के डॉक्टर के यहां इस्तेमाल होने वाले आई-शील्ड से की। एक और यूजर ने लिखा 'ये धूप का चश्मा नहीं। यह तो हेलमेट है!'
ऊर्जा बचाने वाली पीएम मोदी की अपील का कमल हासन ने किया समर्थन, सरकार को दिए ये सुझाव; देखें वीडियो
आपको बता दें कि किम एक अभिनेत्री, अमेरिकी मीडिया हस्ती, सोशलाइट और व्यवसायी हैं। ख्याल रहे कि किम किम कार्दशियन आखिरी बार साल 2023 में फिल्म 'पॉ पेट्रोल: द माइटी मूव' का हिस्सा रही थीं। साल 2025 में वह टीवी सीरीज 'ऑल्स फेयर' का हिस्सा रही थीं।