सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   kylie Minogue revealed her private battle from breast cancer during 2021 सार-

पॉप स्टार काइली मिनोग का बड़ा खुलासा, डॉक्यूमेंट्री रिलीज पर हुई भावुक; बोलीं- पांच साल पहले हुआ था कैंसर

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 20 May 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Kylie Minogue Documentry: पॉप स्टार काइली मिनोग ने अपनी डॉक्यूमेंट्री 'काइली' में पूर्व में हुई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में खुलासा किया। साथ ही उनसे उभरने के बारे में भी बहुत कुछ बताया। 

kylie Minogue revealed her private battle from breast cancer during 2021  सार-
काइली मिनोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

पॉप स्टार काइली मिनोग अपने स्वास्थ संबंधी मुश्किलों पर अपनी डॉक्यूमेंट्री में खुलकर बात की। उन्होंने अपने उस वक्त को याद करते हुए स्तन कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से निजी तौर पर लड़ने के बारे में काफी कुछ शेयर किया। 


दूसरी बार कैंसर से लड़ी जंग
सिंगर और अभिनेत्री  काइली मिनोग की नई डॉक्यूमेंट्री मंगलवार को रिलीज की गई। जिसमें उन्होंने बताया कि एक बार नहीं दो बार वो कैंसर से लड़ चुकी हैं। दूसरी बार वह 2021 में इसी बीमारी से पीड़ित हुईं। उन्होंने कहा, 'मुझे 2021 की शुरुआत में दूसरी बार कैंसर का पता चला। मैं इसे अपने तक ही सीमित रखने में कामयाब रही।पहली बार की तरह नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'शुक्र है, मैं इससे उबर गई। खैर, कौन जानता है कि आगे क्या होगा, लेकिन पॉप संगीत मुझे प्रेरित करता है।संगीत के प्रति मेरा जुनून पहले से कहीं अधिक है।"
विज्ञापन
Trending Videos

मिनोग ने यह भी बताया कि निदान एक नियमित जांच के बाद हुआ। उन्होंने कहा कि शुरुआती पहचान ने उनकी मदद की और दूसरों से भी नियमित जांच कराने का आग्रह किया।

kylie Minogue revealed her private battle from breast cancer during 2021  सार-
काइली मिनोग - फोटो : सोशल मीडिया
कैंसर के प्रति किया जागरूक
पॉपस्टार काइली ने अपने कैंसर के अनुभव को साझा कर दूसरों को भी इस बारे में सजग होने की सलाह दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी डॉक्यूमेंट्री के प्रमोशन के वक्त उन्होंने कहा, 'कोई न कोई ऐसा जरूर होगा जिसे नियमित जांच कराने की इस हल्की सी याद दिलाने से फायदा होगा। शुरुआती पहचान बहुत मददगार साबित हुई और मैं शुक्रगुजार हूं कि आज मैं स्वस्थ हूं।' इसके साथ ही उन्होंने दूसरी बार हुए कैंसर की बात छिपाने पर कहा कि वह काफी कमजोर और हताश महसूस कर रहीं थी। इसीलिए उन्होंने बीमारी को खुद तक सीमित रखा। 

kylie Minogue revealed her private battle from breast cancer during 2021  सार-
काइली मिनोग - फोटो : सोशल मीडिया
2023 के गाने में दर्द को किया बयां
सिंगर काइली मिनोग अपनी कैंसर से लड़ाई को याद करते हुए बताया कि 2023 में रिलीज हुए एल्बम 'टेंशन' में अपने दुख को बयां किया था। जिसके लिरिक्स थे 'मेरे पास एक राज़ था जिसे मैंने अपने तक ही सीमित रखा। एक नया पन्ना पलटो, बेबी, मंच पर आओ।' काइली को 2005 में 36 साल की उम्र में पहली बार कैंसर का पता चला। उस वक्त उन्होंने अपने वर्ल्ड टूर को कैंसिल कर दिया था। जिसके बाद 2006 में उन्होंने अपने स्वस्थ होने की जानकारी फैंस को दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed