{"_id":"5c56a079bdec22653c2d17db","slug":"lady-gaga-and-bradley-cooper-set-to-perform-at-oscars-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"Oscars 2019 में 'शैलो' गाने पर परफॉरमेंस देंगे लेडी गागा और ब्रैडली कूपर","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Oscars 2019 में 'शैलो' गाने पर परफॉरमेंस देंगे लेडी गागा और ब्रैडली कूपर
Sun, 03 Feb 2019 01:34 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायिका लेडी गागा और अभिनेता ब्रैडली कूपर 2019 के ऑस्कर समारोह में अपनी फिल्म ‘ए स्टार इज बॉर्न’ के ‘शैलो’ गाने पर प्रस्तुति देंगे। एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स एंड साइंस (एएमपीएएस) ने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है।
विज्ञापन
Cooper. Gaga. "Shallow." #Oscars
— The Academy (@TheAcademy) February 1, 2019
विज्ञापन
‘शैलो’ गाने को लेडी गागा, मार्क रोनसन, एंथनी रोजोमानडो और एंड्र्यू वाइट ने मिलकर लिखा है। इस गाने का चयन सर्वोत्तम गाने की श्रेणी में ऑस्कर में किया गया है। इससे पहले हुए गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में भी लेडी गागा की फिल्म A Star Is Born के गाने Shallow ने ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में अवॉर्ड जीता था।
विज्ञापन
2019 के एकेडमी पुरस्कार समारोह का आयोजन 24 फरवरी को किया जाएगा। इस बार ये समारोह बिना किसी मेजबान के होने जा रहा है। बता दें पहले अमेरिकी अभिनेता केविन हार्ट को 91वें अकादमी पुरस्कार समारोह की मेजबानी करने की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन उनके एंटी-गे ट्वीट को लेकर हुए विवाद के बाद केविन ने अपना नाम ऑस्कर सेरेमनी से अलग कर लिया।