Lady Gaga: मिल गए लेडी गागा के चोरी हुए पालतू कुत्ते, खोजने वाले के लिए रखा था तीन करोड़ से ज्यादा का इनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते दिनों बंदूक की नोक पर किडनैप हुए लेडी गागा (Lady Gaga) के पालतू कुत्तों को लॉस एंजेलिस पुलिस ने खोज निकाला है। पुलिस ने बताया है कि एक महिला लेडी गागा के दोनों कुत्तों को ओलिंपिक कम्युनिटी पुलिस स्टेशन में लेकर आई थी। इन कुत्तों के नाम कोजी और गुस्ताव (Koji and Gustav) हैं।
इसके बाद पुलिस ने लेडी गागा के प्रवक्ता को बुलाया और उन्होंने कन्फर्म किया है कि वही लेडी गागा के दोनों चुराए गए कुत्ते हैं। हालांकि लेडी गागा के कुत्ते किस इरादे से चुराए गए थे और लौटाने वाली महिला के पास कैसे पहुंच गए। इस बात की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। बीते दिनों एक आदमी लेडी गागा तीन कुत्तों के साथ चलता दिखाई दिया था। इनमें से एक भाग निकला और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
बुधवार की रात को एक बंदूकधारी दोनों कुत्तों को लेकर भाग गया और करीब 30 साल के एक युवक को गोली मार दी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सेलिब्रिटी वेबसाइट टीएमजेड की रिपोर्ट के मुताबिक लेडी गागा अपने डॉगीज से बेहद प्यार करती हैं और किसी भी तरह अपने डॉगी तक पहुंचना चाहती थीं। उन्होंने KojiandGustav@gmail.com एड्रेस की एक ईमेल आईडी जारी किया था। लेडी गागा ने उनके कुत्तों कोजी और गुस्ताव के बदले पांच लाख डॉलर (3.65 करोड़ रुपये) इनाम देने का एलान किया था।
अब जब लेडी गागा के कुत्ते मिल गए हैं उन्होंने इस पर खुशी जताई है और अपनी जान जोखिम में डालने के लिए रायन फिशर का शुक्रिया अदा किया है।
बता दें कि फ्रेंच बुलडॉग महंगे और प्रतिष्ठित नस्ल के होते हैं जिनकी कीमत हजारों डॉलर में है। जानकारी के मुताबिक लेडी गागा शूटिंग के लिए इस वक्त रोम में हैं।