फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   michael jackson biopic actor Jaafar Jackson will be seen in film supermax alongside Will Smith

‘माइकल’ के बाद जाफर जैक्सन को मिला दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट, अगली फिल्म में इस सुपरस्टार के साथ करेंगे काम

Tue, 04 Aug 2026 11:28 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 04 Aug 2026 11:28 AM IST
सार

Jaafar Jackson In Film SuperMax: फिल्म ‘माइकल’ से मशहूर हुए अभिनेता जाफर जैक्सन जल्द ही हॉलीवुड की आगामी फिल्म ‘सुपरमैक्स’ में नजर आने वाले हैं। यह एक्टर के करियर का दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट होगा।

विज्ञापन
michael jackson biopic actor Jaafar Jackson will be seen in film supermax alongside Will Smith
माइकल जैक्सन की बायोपिक में जाफर जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्टर जाफर जैक्सन ने अपने दिवंगत अंकल पॉपस्टार माइकल जैक्सन का किरदार उनकी बायोपिक में निभाया था। फिल्म में उनके अभिनय के लिए काफी सराहना मिली थी। एक्टर अब जल्द ही एक्शन थ्रिलर ‘सुपरमैक्स’ में नजर आएंगे।

विज्ञापन


विल स्मिथ संग नजर आएंगे जाफर 
फिल्म ‘माइकल’ के बाद जाफर जैक्सन के लिए यह दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजन एमजीएम और मिरामैक्स की फिल्म ‘सुपरमैक्स’ में वह अभिनय करेंगे। हालांकि उनके किरदार की जानकारी फैंस को अब तक नहीं दी गई है। मगर वह फिल्म में एक महत्त्वपूर्ण किरदार निभा सकते हैं।

विज्ञापन

michael jackson biopic actor Jaafar Jackson will be seen in film supermax alongside Will Smith
जाफर जैक्सन, विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया

एफबीआई एजेंट्स पर आधारित कहानी

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। कहानी दे एफबीआई एजेंट्स और उनकी जांच पर आधारित बताई जा रही है। जो एक उच्च सुरक्षा वाली जेल के अंदर एक असंभव सी लगने वाली हत्या की जांच करते हैं। यह दोनों किरदार विल स्मिथ और एना सोफिया रॉब निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन डेविड ग्रीन कर रहे हैं। वहीं फिल्म का निर्माण अमेजन एमजीएम स्टूडियो और मिरामैक्स मिल कर करेंगे। 

michael jackson biopic actor Jaafar Jackson will be seen in film supermax alongside Will Smith
जाफर जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया

‘माइकल’ से मशहूर हुए जाफर जैक्सन 

एक्टर जाफर जैक्सन फिल्म ‘माइकल’ के बाद दुनियाभर में पहचाने जाने लगे हैं। फिल्म दिवंगत पॉपस्टार माइकल जैक्सन के जीवन पर आधारित है। उनके जीवन के उतार-चढ़ावों को फिल्म में बखूबी से दिखाया गया है। 
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी। फिल्म का वर्ल्डवाईड कलेक्शन एक बिलियन डॉलर से भी ऊपर का था। वहीं इस फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों पर भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 71.09 करोड़ रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed