फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   One World Together lady Gaga to The Rolling Stones and others performed right from their homes for millions of people around the world

इन गायकों ने घर बैठे दी परफॉर्मेंस, कोरोना के लिए काम कर रहे लोगों का बढ़ाया उत्साह

Sun, 19 Apr 2020 07:23 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 19 Apr 2020 07:23 PM IST
विज्ञापन
One World Together lady Gaga to The Rolling Stones and others performed right from their homes for millions of people around the world
Lady Gaga , Billie Eilish - फोटो : amar ujala

पूरी दुनिया को कोरोना वायरस ने हिलाकर रख दिया है। इस वायरस से अब तक 23 करोड़ से ज्यादा लोग दुनियाभर में संक्रमित हो चुके हैं। वहीं डेढ़ लाख से ज्यादा लोग मर चुके हैं। कोरोना वायरस से बचने के लिए कई देश के डॉक्टर्स इसकी वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं। वहीं इस वायरस ने लोगों को शारीरिक ही नहीं आर्थिक रूप से भी कमजोर कर दिया है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए कई देशों की सरकार ने अपने यहां लंबे समय से लॉकडाउन लगाया हुआ है। जिसका सर देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। 

विज्ञापन


इस वायरस का असर दुनियाभर के दिहाड़ी मजदूरों और गरीब लोगों पर पड़ने लगाया। लॉकडाउन के चलते वह भर पेट खाने और जरूरत के सामान के लिए मोहताज हो रहे हैं। वहीं कई बड़ी हस्तियों इन मजदूरों की मदद के लिए आए आ रही हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने तरीके से कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे लोगों का उत्साह बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसा ही कुछ दुनियाभर के मशहूर गायक करते नजर आए। जी हां, लेडी गागा, जॉन लीजेंड, बिली ईलिश, एल्टन जॉन सहित कई गायकों ने उन स्वास्थ्यकर्मियों के लिए अपने घर से ही खास परफॉर्मेंस दी जो कोरोना वायरस के बीच बीमार लोगों को बचाने और लॉकडाउन में घर बैठे लोगों की सेवा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लेडी गागा और गैर-लाभकारी संगठन ग्लोबल सिटीजन की मदद से एक आयोजन रखा है। इस आयोजन का नाम 'वन वर्ल्ड: टुगेदर एट होम' था। इस आयोजन में कई दिग्गज गायकों ने हिस्सा लिया और कोरोना वायरस की मार झेल रहे और लॉकडाउन के बीच काम कर रहे लोगों के लिए अपनी परफॉर्मेंस दी।


इन आयोजन में लेडी गागा, द रोलिंग स्टोन्स, जॉन लीजेंड, बिली ईलिश, एल्टन जॉन और अन्य बड़े संगीतकारों ने दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए अपने घरों से ही परफॉर्मेंस दी। इन सभी गायकों ने अपने घर से ही लोगों के लिए गाने आए और वीडियो भी बनाया। सभी गायकों के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed