{"_id":"62458a309c7d857bc563f964","slug":"oscar-award-2022-chris-rock-first-reaction-on-the-will-smith-slap-incident-said-i-am-still-processing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chris Rock: विल स्मिथ से थप्पड़ खाने पर क्रिस रॉक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- समझने की कोशिश कर रहा हूं","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
Chris Rock: विल स्मिथ से थप्पड़ खाने पर क्रिस रॉक ने तोड़ी चुप्पी, बोले- समझने की कोशिश कर रहा हूं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 31 Mar 2022 05:20 PM IST
सार
ऑस्कर 2022 अवॉर्ड्स में विल स्मिथ ने होस्ट क्रिस रॉक को थप्पड़ मारा था। इस घटना की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं, अब इस घटना पर क्रिस रॉक की प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस रॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्कर 2022 खत्म हो चुका है लेकिन इस समारोह में विल स्मिथ और क्रिस रॉक के बीच हुआ विवाद चर्चाओं में बना हुआ है। क्रिस रॉक इस इवेंट को होस्ट कर रहे थे और उन्होंने शो के दौरान विल स्मिथ की पत्नी का मजाक उड़ाया था, जिससे भड़क कर विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को जोरदार थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं अब इस पूरी घटना पर क्रिस रॉक ने भी अपनी चुप्पी तोड़ दी है।
2 of 5
क्रिस रॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
अमेरिकी मीडिया के अनुसार, क्रिस रॉक ने ऑस्कर में हुए विवाद पर अमेरिका के बोस्टन में आयोजित शो में प्रतिक्रिया दी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं अभी भी समझने की कोशिश कर रहा हूं आखिर क्या हुआ? कभी किसी मौके पर मैं उस बेकार घटना के बारे में जरूर बात करूंगा। यह सीरियस भी हो सकता है और मजेदार भी। लेकिन अभी मैं यहां पर कुछ चुटकुले सुनने के लिए आया हूं। क्रिस रॉक के इस बयान से साफ है कि वह उस घटना को भूल नहीं पाए हैं।
विल स्मिथ ने मांगी थी माफी
ऑस्कर 2022 में हुए विवाद पर विल स्मिथ माफी मांग चुके हैं। ऑस्कर समारोह के बाद विल स्मिथ ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने पर माफी मांगी थी। उन्होंने लिखा था, 'मैं आपसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगना चाहता हूं, क्रिस। मैंने लाइन क्रॉस की और मैं गलत था। मैं शर्मिंदा हूं। हिंसा अपने सभी रूपों में जहरीली और विनाशकारी ही होती है। कल रात के अकादमी पुरस्कारों में मेरा व्यवहार अस्वीकार्य और अक्षम्य था। कार्यक्रमों में मजाक तो चलते रहते हैं, लेकिन मेरी पत्नी जेडा की बीमारी पर मजाक को मैं सहन नहीं कर पाया और भावनाओं में बहकर ऐसी प्रतिक्रिया दे दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिस रॉक
- फोटो : इंस्टाग्राम
कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से बढ़ी शो की डिमांड
सोशल मीडिया पर ऐसी कई खबरें वायरल हो रही हैं कि विल स्मिथ से थप्पड़ खाने के बाद क्रिस रॉक की किस्मत चमक गई है। दावा किया जा रहा है कि इस विवाद के बाद उनके शो की डिमांड बढ़ गई है। इतना ही नहीं, उनके शो की टिकट की कीमत में भी इजाफा हुआ है। टिकपिक ने एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा है, 'हमने क्रिस रॉक के शोज के टिकट्स कल रात जितने सेल किए हैं उतने पूरे महीने में नहीं किए।'
विज्ञापन
5 of 5
क्रिस रॉक
- फोटो : सोशल मीडिया
इतना हुआ इजाफा
जानकारी के मुताबिक, क्रिस रॉक के शो की सबसे सस्ती टिकट 46 डॉलर (3500 रुपये) की थी। लेकिन अब क्रिस के एक शो की टिकट की कीमत 411 डॉलर (31, 274 रुपये) हो गई है। क्रिस रॉक के शो की टिकट की कीमत काफी तेजी से बढ़ी है, जो हर किसी को हैरान करने के लिए काफी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।