निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पूल की तस्वीरें, सेलिब्रेट किया बेटी मालती मैरी का चौथा जन्मदिन
Priyanka Chopra Nick Jonas Daughter Malti Marie: निक जोनस ने आज अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ वेकेशन की शानदार तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन छुट्टियों में निक और प्रियंका ने बेटी का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया।
विस्तार
निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा और उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस ने हाल ही में साथ में छुट्टियां मनाईं। निक ने सोशल मीडिया पर परिवार की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इस ट्रिप के दौरान उन्होंने अपनी बेटी मालती का चौथा जन्मदिन भी मनाया।
निक ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें तीनों पूल में मजे करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में निक अपनी पत्नी प्रियंका की तस्वीरें खींच रहे हैं, और मालती उनके गोद में बैठी है। साथ ही बर्गर से भरी एक प्लेट और कुछ पोलरॉइड तस्वीरें भी हैं। इसके अलावा तस्वीरों में एक खाली प्लेट पर केक का टुकड़ा और चार नंबर की मोमबत्ती दिख रही है, जो कि मालती के जन्मदिन की ओर इशारा करता है। निक ने इन शानदार तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'स्वर्ग जैसी इस खूबसूरत जगह पर परिवार के साथ बिताए पलों के लिए बहुत आभारी हूं।'
View this post on Instagram
कब हुआ था निक और प्रियंका की बेटी मालती का जन्म?
निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में राजस्थान में शादी की थी। उन्होंने पहले ईसाई रीति से और फिर हिंदू रीति से शादी की। सरोगेसी के जरिए 15 जनवरी 2022 को उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का जन्म हुआ। आज मालती का चौथा जन्मदिन है।
निक जोनस अपने बैंड 'जोनास ब्रदर्स' के साथ टूर कर रहे हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा की अगली फिल्म 'द ब्लफ' 25 फरवरी 2026 को ओटीटी पर रिलीज होगी, जिसमें उनके साथ कार्ल अर्बन हैं। इसके अलावा, वह एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में काम कर रही हैं, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: 2026 की सबसे महंगी फिल्में, हैरान कर देगा इन फिल्मों का बजट, साथ ही जानिए स्टार्स की फीस