फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra shares glimpse of daughter Malti marie 4th birthday bash with Princess Ariel mermaid cake

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया क्यूट पोस्ट, मरमेड डेकोरेशन के साथ मनाया लिटिल मंचकिन मालती का चौथा जन्मदिन

Fri, 16 Jan 2026 01:28 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 16 Jan 2026 01:28 PM IST
सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का चौथा जन्मदिन मरमेड थीम वाली पार्टी के साथ मनाया। जिसकी खास झलक आज प्रियंका ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है।
 

विज्ञापन
Priyanka Chopra shares glimpse of daughter Malti marie 4th birthday bash with Princess Ariel mermaid cake
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस गुरुवार, 15 जनवरी को 4 साल की हो गई हैं। प्रियंका ने आज अपनी बेटी के जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। पार्टी मरमेड (जलपरी) थीम पर थी, जो डिज्नी की राजकुमारी एरियल से प्रेरित थी।

विज्ञापन

प्रियंका का पोस्ट
प्रियंका ने मालती मैरी के जन्मदिन की एक शानदार झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। एक तस्वीर में समुद्र के नीचे जैसी सुंदर सजावट दिख रही है- चमकदार मरमेड स्केल्स, समुद्री जाल, सीपियां और मछली के स्टाइल के बिस्कुट। जन्मदिन का केक भी एरियल थीम पर बना है। एक तस्वीर पर लिखा- 'मालती का चौथा जन्मदिन'। एक तस्वीर पर प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'वह 4 साल की हो गई है' और निक जोनस को भी टैग किया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

मालती की नानी प्रियंका की मां का पोस्ट
नानी मधु चोपड़ा ने भी मालती को जन्मदिन पर बहुत प्यारा संदेश लिखा। उन्होंने कुछ खास और अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें नानी के साथ मालती घूमते हुए दिख रही हैं। मधु ने लिखा, 'तुमने मुझे नानी बनाया और मेरी जिंदगी को जादू से भर दिया। जन्मदिन मुबारक हो, मेरी परी।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dr Madhu Akhouri Chopra (@drmadhuakhourichopra)


विज्ञापन

कब हुआ था मालती का जन्म?
प्रियंका और निक ने दिसंबर 2018 में शादी की थी। पहले ईसाई रीति-रिवाज से और फिर हिंदू रीति से शादी हुई। उन्होंने जनवरी 2022 में सरोगेसी के जरिए मालती का स्वागत किया। प्रियंका अक्सर सोशल मीडिया पर मालती के साथ मजेदार पल शेयर करती रहती हैं। हाल ही में वे तीनों समुद्र तट पर छुट्टियां मनाने गए थे, जो मालती के जन्मदिन का पहले से जश्न था।

कब रिलीज होगी 'द ब्लफ' और 'वाराणसी'
'द ब्लफ' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें कार्ल अर्बन भी हैं। यह फिल्म 25 फरवरी 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसके अलावा प्रियंका एस.एस. राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। 


.यह भी पढें: विजय सेतुपति के जन्मदिन पर 'स्लम डॉग 33 टेंपल रोड' का पोस्टर रिलीज, फैंस को पसंद आया एक्टर का स्टाइलिश अंदाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed