सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   South Korean Actor Jung Eun Woo Died Fans Reaction On Cryptic Last Instagram Post

कोरियन एक्टर जंग यून वू का 39 साल की उम्र में निधन, आखिरी क्रिप्टिक पोस्ट देखकर फैंस हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 12 Feb 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सार

South Korean Actor Jung Eun Woo Died: साउथ कोरियन एक्टर जंग यून वू के निधन से उनके फैंस दुखी हैं। 39 साल की उम्र में इस कोरियन एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेकिन अब फैंस की नजर जंग यून वू की पोस्ट पर गई है। इसे देखकर फैंस हैरान हैं।

South Korean Actor Jung Eun Woo Died Fans Reaction On Cryptic Last Instagram Post
साउथ कोरियन एक्टर जंग यून वू - फोटो : इंस्टाग्राम@eun_woo109
विज्ञापन

विस्तार

साउथ कोरियन एक्टर जंग यून वू का बुधवार को 39 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 13 फरवरी को किया जाएगा। यह एक्टर ‘माई ओनली वन’ और ‘वेलकम टू वाइकिकी 2’ जैसे टीवी ड्रामा का हिस्सा रहे। जंग यून वू की अच्छी-खासी फैन फाॅलोइंग है। अभिनेता के निधन पर फैंस दुखी हैं। इसी बीच मौत से एक दिन पहले की गई क्रिप्टिक पोस्ट पर फैंस ने रिएक्शन दिया है। जानिए, इस पोस्ट में एक्टर ने क्या लिखा था।  

Trending Videos




आखिरी पोस्ट में जंग यून वू में क्या लिखा था? 
फैंस ने जब साउथ कोरियन एक्टर जंग यून वू के निधन की खबर सुनी तो वह चौंक गए। इसके बाद कुछ फैंस की नजर उनकी आखिरी इंस्टाग्रमा पोस्ट पर गई। जिसमें साउथ कोरियन एक्टर जंग यून वू ने कई दिवंगत आर्टिस्ट्स लेस्ली चेउंग और एमी वाइनहाउस की तस्वीरें शेयर की थीं। साथ ही कैप्शन लिखा, ‘ईर्ष्या, याद और पछतावा।’ बताते चलें कि लेस्ली चेउंग और एमी वाइनहाउस की मौत भी अचानक हुई थी। अब कोरियन एक्टर जंग यून वू की मौत भी अचानक हुई।

फैंस ने क्या दिए क्रिप्टिक पोस्ट पर रिएक्शन 
कोरियन एक्टर जंग यून वू की आखिरी क्रिप्टिक पोस्ट और मौत पर फैंस ने रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘मैं एक बेहतर दुनिया में आपके अधिक चमकने की प्रार्थना करता हूं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘कितना दुखद है, वो अलविदा कह रहे थे। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।’ इसी तरह एक फैन ने एक लंबा कमेंट किया और लिखा, ‘कभी-कभी जब कोई जिंदा होता है, तो लोग बुराई करते हैं। नजरअंदाज करते हैं और जज करते हैं। लेकिन जब वे चले जाते हैं, तो अचानक सब कहते हैं कि हम उससे प्यार करते थे। यह अंतर बहुत दर्दनाक बात लगती है। सच में ऐसा लगता है कि वे थके हुए, अकेले और परेशान थे। जब कोई गुजरने से पहले इमोशनल पोस्ट शेयर करता है, तो ऐसा लग सकता है कि वे चुपचाप मदद के लिए चिल्ला रहा था। अगर यह उसका फैसला था, तो यह बहुत भारी और दर्दनाक रहा होगा, कोई भी ऐसा कदम आसानी से नहीं उठाता। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed