सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Celebs Interviews ›   Hollywood Producer Zainab Aziz Talks About Her Love For Bollywood She Calls RRR And Devdas Favourite Film

‘RRR देखकर समझ आई इंडिया की ताकत’, हॉलीवुड प्रोड्यूसर जैनब अजीज ने बताया बचपन से पसंद हैं बॉलीवुड फिल्में

Kiran Jain किरण जैन
Updated Thu, 12 Feb 2026 07:00 AM IST
विज्ञापन
सार

Zainab Aziz: हॉलीवुड प्रोड्यूसर जैनब अजीज बॉलीवुड फिल्मों की बड़ी प्रशंसक हैं। हाल ही में अमर उजाला से हुई बातचीत में उन्होंने अपने बॉलीवुड प्रेम पर चर्चा की।

Hollywood Producer Zainab Aziz Talks About Her Love For Bollywood She Calls RRR And Devdas Favourite Film
जैनब अजीज और आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘सेंड हेल्प’ को जैनब अजीज ने ही प्रोड्यूस किया था। जैनब ने बताया कि जब उनकी मुलाकात ‘आरआरआर’ फेम निर्देशक राजामौली से हुई है तो उनकी दूरदर्शिता से वे बहुत प्रभावित हुईं। बातचीत के दौरान उन्होंने प्रीति जिंटा से अपने लंबे समय के संबंध और भारतीय सिनेमा के प्रति अपने लगाव पर भी खुलकर बात की।

Trending Videos

आपको फिल्म प्रोडक्शन में आने की प्रेरणा कहां से मिली?
बचपन से मुझे फिल्में और कहानियां बेहद पसंद थीं। मैं अपनी मां का वीएचएस रिकॉर्डर उठाकर छोटी–छोटी फिल्में बनाती थी। तब तो अंदाजा भी नहीं था कि यही मेरा पेशा बनेगा। यूनिवर्सिटी में कुछ और पढ़ा, फिर मार्केटिंग की नौकरी के लिए लॉस एंजेलिस आ गई। वहां मेरी शुरुआत WME की टैलेंट एजेंसी के मेलरूम से हुई और यहीं महसूस हुआ कि मेरी जगह तो एंटरटेनमेंट में ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेलरूम मेरे लिए किसी फिल्म स्कूल जैसा था। पांच साल तक मैंने वहां बहुत कुछ सीखा। इसी दौरान सैम राइमी से मुलाकात हुई, जिनके साथ मैंने एक शॉर्ट स्टोरी पैकेज किया और वहीं से मुझे प्रोड्यूसिंग की प्रेरणा मिली। फिर मैंने राइमी प्रोडक्शन्स जॉइन कर लिया और सफर शुरू हो गया।

भारतीय सिनेमा ने आपको कब और कैसे प्रभावित किया? 
बचपन से ही मुझे बॉलीवुड की फिल्में बहुत पसंद थीं। मेरी बुआ को भी फिल्मों का बहुत शौक था और हम शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या, ऋतिक और प्रीति जिंटा की फिल्में देखते थे। प्रीति जिंटा मेरी बहुत करीबी दोस्त भी हैं। मुझे बॉलीवुड की म्यूजिकल फिल्में, उनका ड्रामा और हॉलीवुड की तुलना में उनका बड़ा और बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया अंदाज बहुत पसंद है। मैं हमेशा उम्मीद करती हूं कि एक दिन मुझे किसी बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिले। मेरी पसंदीदा भारतीय फिल्म 'देवदास' है, जिसे मैं सच में बहुत पसंद करती हूं। अगर कभी मौका मिला तो मैं प्रीति जिंटा के साथ भी काम करना चाहूंगी।


यह खबर भी पढ़ेंः ‘हम बहुत संवेदनशील हो गए’, नाम बदलने के फैसले के बाद ‘घूसखोर पंडित’ विवाद पर मनोज बाजपेयी ने दी प्रतिक्रिया

हॉलीवुड और बॉलीवुड का भविष्य साथ कैसे देखती हैं?
मेरा मानना है कि यह साझेदारी अभी शुरू ही हुई है। ‘RRR’ की सफलता ने दुनिया को यह दिखा दिया कि भारतीय कहानियां दुनियाभर की ऑडियंस बांध सकती हैं। सैम और मेरी उस फिल्म के निर्माताओं (राजामौली) से मुलाकात भी हुई थी। मैं उनकी फिल्म मेकिंग प्रोसेस और ग्लोबल विजन से काफी इम्प्रेस थी। आने वाले समय में हॉलीवुड और भारतीय सिनेमा साथ मिलकर बहुत बड़े और यादगार प्रोजेक्ट्स बनाएंगे, यह मैं साफ देख सकती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed