सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Brad Pitt Movie F1 Sequel Details Share By Producer Jerry Bruckheimer

क्या ट्रैक पर फिर दाैड़ेगी ब्रैड पिट की रेसिंग कार? फिल्म ‘एफ 1’ के सीक्वल को लेकर निर्देशक ने दिया बड़ा अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 11 Feb 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Brad Pitt Movie F1 Sequel: पिछले साल हाॅलीवुड एक्टर ब्रैड पिट की फिल्म ‘एफ 1’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म के सीक्वल का अब फैंस इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के प्रोड्यूसर से इस बात से पर्दा उठाया कि ‘एफ 1’ का सीक्वल बनेगा या नहीं? 

Brad Pitt Movie F1 Sequel Details Share By Producer Jerry Bruckheimer
फिल्म 'F1' में ब्रैड पिट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

भारत में हॉलीवुड फिल्मों का भी अच्छा-खासा बाजार है। पिछले साल हॉलीवुड के नामी एक्टर टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ और ब्रैड पिट की फिल्म ‘एफ 1’ रिलीज हुई। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ब्रैड पिट की फिल्म ‘एफ 1’ ने पिछले साल अच्छा-खासा कलेक्शन किया था। अब दुनिया भर के दर्शकों के अलावा भारतीय दर्शकों को इस फिल्म के सीक्वल का इंतजार है। हाल ही में इस बारे में एक नया अपडेट सामने आया है। 

Trending Videos

प्रोड्यूसर की बात पर फैंस होंगे खुश
हाल ही में फिल्म ‘एफ 1’ के प्रोड्यूसर जैरी ब्रुकहाइमर ने बीबीसी से की गई बातचीत में कहा, ‘हम एक सीक्वल पर काम कर रहे हैं।’ प्रोड्यूसर का बस इतना कहना था और सोशल मीडिया पर यह अटकलें तेज हो गईं कि ब्रैड पिट की फिल्म ‘एफ 1’ का सीक्वल बनेगा। लेकिन इसकी कहानी पहली फिल्म से आगे बढ़ेगी या अलग होगी, इस बारे में मेकर्स ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: सुपर बाउल वीकेंड पर दिखा हॉलीवुड का जलवा, लियोनार्डो के साथ ‘स्पाइडर मैन’ ने पार्टी में मचाया धमाल

क्या थी हॉलीवुड फिल्म ‘एफ 1’ की कहानी 
फिल्म ‘F1’ की एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, इसमें ब्रैड पिट ने एक रेसर (रेसिंग ड्राइवर) के रोल में हैं। जो तीस साल के बाद फॉर्मूला वन रेसिंग में वापस आता है। वह अपने एक साथी की टीम को टूटने से बचाने के लिए यह फैसला लेता है। फिल्म में रेसिंग सीन कमाल के हैं। जो लोग रेसिंग या रेस ड्राइविंग को पसंद करते हैं, उनके लिए यह फिल्म एक शानदार एक्सपीरियंस है। सीक्वल में भी ऐसा ही अनुभव फैंस को मिल सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed