Taylor Swift: क्या होने वाले पति ट्रैविस से ज्यादा अमीर हैं सिंगर टेलर स्विफ्ट? नेटवर्थ उड़ा देगी फैंस के होश
Taylor Swift And Travis Kelce Networth: शुक्रवार को हॉलीवुड सिंगर टेलर स्विफ्ट और अमेरिकन फुटबॉल खिलाड़ी ट्रैविस केल्स शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस कपल के बारे में फैंस बहुत कुछ जानना चाहते हैं। इनकी नेटवर्थ भी चर्चा में बनी है। जानिए, कितनी है टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स की कुल संपत्ति?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स मैडिसन स्क्वायर गार्डन में शादी कर रहे हैं। इस कपल की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सोशल मीडिया पर भी इनसे जुड़े कई वीडियो वायरल हैं। इनकी शादी के लिए करीबी दोस्त और परिवार वाले पहुंचने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शादी पर 20 मिलियन डॉलर खर्च हो रहे हैं। अपनी शादी पर इतना पैसा यह कपल खर्च कर रहा है, तो इसका मतलब है कि इनके पास अच्छी-खासी संपत्ति मौजूद है। जानिए, टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स में से कौन ज्यादा अमीर है? किसकी कितनी नेटवर्थ है।
सिंगिंग ही नहीं कई जरियों से पैसे कमाती हैं टेलर
फोर्ब्स के मुताबकि सिंगर टेलर स्विफ्ट के पास अब लगभग 2.1 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। यह संपत्ति उन्होंने अपने म्यूजिक करियर से बनाई है। साथ ही वह रियल एस्टेट में भी इंवेस्ट करती हैं तो इससे भी उन्हें 125 मिलियन डाॅलर की कमाई हुई है। इसमें सिंगर टेलर की एक रोड आइलैंड की प्रॉपर्टी भी शामिल है। सिंगर म्यूजिक टूर भी करती हैं, तो इससे भी उनकी नेटवर्थ में इजाफा होता है।
बता दें कि साल 2024 में टेलर ने ‘द एराज टूर’ नाम का एक म्यूजिक टूर किया था। इसकी टिकट बिक्री से उन्हें 2 बिलियन डॉलर की कमाई हुई थी।
अपनी कॉन्सर्ट मूवी पर भी टेलर स्विफ्ट ने पैसा लगाया था, जिसकी बॉक्स ऑफिस पर कमाई लगभग 260 मिलियन डॉलर हुई। इस फिल्म के राइट्स बाद में टेलर ने डिज्नी प्लस को बेच दिए, जिससे उन्हें 75 मिलियन डॉलर की कमाई हुई। बाद डिज्नी से एक और डील सिंगर ने की, जिसके उन्हें 100 मिलियन डॉलर मिले। इस डील में उनकी फिल्म के बिहाइंड-द-सीन्स शामिल थे, जिसे सीरीज के तौर पर लाया गया।
टेलर स्विफ्ट ने वापस हासिल किए अपने एल्बम के अधिकार
कुछ वक्त पहले ही टेलर स्विफ्ट ने अपने पहले छह एल्बम के अधिकार वापस पा लिए थे। इंडस्ट्री के अनुमान बताते हैं कि सिंगर ने मार्केट रेट से कम की डील की। उन्हें यह डील 360 मिलियन डॉलर में फाइनल की थी। आगे चलकर उन्हें अपने म्यूजिक एल्बम के राइट्स से काफी कमाई होगी।
बता दें कि उनके म्यूजिक एल्बम 'द लाइफ ऑफ ए शोगर्ल', 'टॉय स्टोरी 5' की सिंगल, ‘आई न्यू इट’, ‘आई न्यू यू’ म्यूजक चार्ट पर टॉप पर रहे हैं। इस सिंगर की बराबरी कई अमेरिकन सिंगर नहीं कर पा रहे हैं।
एक तरफ टेलर स्विफ्ट के पास अथाह संपत्ति है, लेकिन उनके होने वाले पति और अमेरिकन फुटबॉलर ट्रैविस केल्स के पास अधिक संपत्ति नहीं है। ट्रैविस की नेटवर्थ 80 मिलियन डॉलर है। यह संपत्ति टेलर स्विफ्ट की कमाई का एक छोटा सा हिस्सा भी नहीं है। ट्रैविस को कमाई अपने फुटबॉल कॉन्ट्रैक्ट से होती है। फोर्ब्स के मुताबिक 2025 में ट्रैविस ने एड फिल्मों, एंडोर्समेंट के जरिए 30 मिलियन डॉलर कमाए थे।