फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Housefull 5 actress Chitrangda singh reacts to criticism of over objectification of women in the film

Housefull 5: चित्रांगदा सिंह ने किया 'हाउसफुल 5' का बचाव, कहा- हर फिल्म सामाजिक तौर से सही नहीं होती

Mon, 16 Jun 2025 11:41 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 16 Jun 2025 11:41 PM IST
सार

Housefull 5 Film: अभिनेत्री चित्रांगता ने 'हाउसफुल 5' फिल्म का बचाव किया है। उन्होंने अपने करियर के बारे में बताया है और अक्षय कुमार की तारीफ की है।

विज्ञापन
Housefull 5 actress Chitrangda singh reacts to criticism of over objectification of women in the film
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @chitrangda

विस्तार

फिल्म 'हाउसफुल 5' पर इल्जाम लग रहे हैं कि इसमें महिलाओं का प्रदर्शन किया गया है। इसके लिए फिल्म की आलोचना हो रही है। इस पर फिल्म की अभिनेत्री ने हाउसफुल 5 का बचाव किया है। चित्रांगदा सिंह ने कहा है कि सिनेमा को उसकी शैली के हिसाब से देखना चाहिए। हर फिल्म नौतिक या राजनीतिक नहीं होती है।

विज्ञापन

Housefull 5 actress Chitrangda singh reacts to criticism of over objectification of women in the film
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @chitrangda

अक्षय कुमार ने लिए दमदार किरदार
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में चित्रांगदा सिंह ने कहा 'मुझे लगता है कि हर फिल्म की शैली अलग होती है। उसके लिए एक सुर एक लय होती है।' उन्होंने उस बात का जवाब दिया जिसमें कहा गया है कि हाउसफुल 5 वस्तुकरण करती है। चित्रांगदा सिंह ने कहा 'अक्षय कुमार ने जो कुछ किया वह 'हाउसफुल 5' नहीं है। उन्होंने पैडमैन, टॉयलेट: एक प्रेम कथा और केसरी जैसी फिल्में की है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

Housefull 5 actress Chitrangda singh reacts to criticism of over objectification of women in the film
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @chitrangda

चित्रांगदा ने निभाए सशक्त किरदार
चित्रांगदा ने आगे बताया कि उन्होंने एक कलाकार के तौर पर सामाजिक रूप से सशक्त महिला से लेकर ग्लैमरस भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने कहा 'मैंने हजारों ख्वाहिशें ऐसी और इंकार जैसी फिल्मों में काम किया है, मैंने बहुत सशक्त किरदार निभाया है लेकिन एक अभिनेत्री के तौर पर वे किरदार भी मेरा हिस्सा हैं। मैंने काफिराना और कुंडी जैसे गानों में भी अभिनय किया है, इसका मतलब ये नहीं कि मैं भी ऐसी ही हूं।'

यह खबर भी पढ़ें: Swara Bhaskar: फलस्तीन का समर्थन कर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं स्वरा भास्कर, कहा- पहलगाम के लिए तो नहीं किया

विज्ञापन

Housefull 5 actress Chitrangda singh reacts to criticism of over objectification of women in the film
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @chitrangda

कभी कभी अलग मूड में होने की जरूरत है
चित्रांगदा ने कहा 'यह फिल्म अलग तरह की है। इसे सेंसर बोर्ड ने मान्यता दी है। मुझे लगता है कि कभी-कभी हमें अलग मूड में होने की जरूरत होती है। हर चीज राजनीतिक या सामाजिक रूप से सही नहीं होती है। हम हर किसी को छड़ी से नहीं हांक सकते। फिल्म का मकसद है मनोरंजन करना।'

Housefull 5 actress Chitrangda singh reacts to criticism of over objectification of women in the film
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

'हाउलफुल 5' की स्टारकास्ट
आपको बता दें तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी 'हाउसफुल 5' में एडल्ट कॉमेडी है। फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, डीनू मौर्या, जॉनी लीवर, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, रणजीत, नितिन धीर, सोनम बाजवा और सौंदर्या शर्मा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed