Housefull 5 Box Office: दो क्लाइमैक्स वाली 'हाउसफुल 5' पर एक्सपर्ट्स की मिली-जुली राय, जानिए ओपनिंग डे का हाल
Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' की परफॉर्मेंस और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक्सपर्ट्स की राय क्या है। ट्रेड एनालिस्ट ने फिल्म को लेकर क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब 350 करोड़ के बजट में बनी 'हाउसफुल 5' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। 20 से भी ज्यादा सेलेब्स और दो क्लाइमैक्स.. क्या ये सबकुछ दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में कामयाब हो पाया? और आगे इस फिल्म का क्या हाल रहेगा? फिल्म को लेकर अमर उजाला डिजिटल ने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श, राजीव चौधरी और एग्जिबिटर बिषेक चौहान से खुलकर बात की। जानिए फिल्म पर एक्सपर्ट्स की राय…
‘टोटल एंटरटेनर है, लॉजिक ढूंढने मत बैठिए’ – तरण आदर्श, ट्रेड एनालिस्ट
‘मुझे पिक्चर अच्छी लगी। यह सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बनी है, लॉजिक के लिए नहीं। इसमें वही मसाला है जिसे लोग सालों से पसंद करते आ रहे हैं .. ओवर द टॉप कॉमेडी, बड़ी स्टारकास्ट, म्यूज़िक और ढेर सारा धमाल। अगर आप हॉल में हंसने और एन्जॉय करने के मूड में हैं और दिमाग घर छोड़कर जाते हैं; तो ये फिल्म आपके लिए है।'
बड़े सितारे, बड़ा बजट, बड़ा धमाल
'आजकल ज़्यादातर फिल्में इंटेंस और डार्क होती जा रही हैं। ऐसे में 'हाउसफुल 5' जैसी फिल्में फ्रेश लगती हैं। इतने सारे स्टार्स को एक फ्रेम में लाना आसान नहीं होता। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, पूजा हेगड़े, कृति सेनन, कृति खरबंदा - सभी को स्क्रीन टाइम मिला है और सबने अच्छा काम किया है।'
ये खबर भी पढ़ें:Housefull 5: 'हाउसफुल 5' की अभिनेत्रियों संग मस्ती करते नजर आए चंकी पांडे, शेयर की सेट से बीटीएस तस्वीरें
‘एक ही क्लाइमैक्स काफी था’
तरण ने कहा, 'मेरे हिसाब से एक ही क्लाइमैक्स काफी था। दो क्लाइमैक्स डालने से कहानी की पकड़ ढीली हो गई। ऑडियंस उलझ सकती है। जब पार्ट A का क्लाइमैक्स देखा और असली कातिल का चेहरा सामने आया तो मैं चौंक गया। मुझे उस पर शक भी नहीं था। लेकिन दो-दो एंडिंग्स से मामला थोड़ा ओवर हो गया। लोगों के लिए ये कन्फ्यूजन क्रिएट कर दिए।
कलेक्शन अनुमान
'मेरा अंदाजा है कि पहले दिन फिल्म का कलेक्शन करीब 20 करोड़ रह सकता है।'
‘स्क्रीनप्ले लूज है, सेकंड हाफ में नींद आती है’ – राजीव चौधरी, फिल्म क्रिटिक
'फिल्म एक अच्छा मौका था। लेकिन इसे अच्छी तरह लिखा नहीं गया। ना ये एक सही स्लैपस्टिक है, ना मजबूत स्क्रिप्ट। शुरुआती 20 मिनट तक फिल्म ठीक लगती है, फिर ढीली पड़ जाती है। सेकंड हाफ और खराब है। स्क्रीनप्ले कमजोर है। बोरियत होती है और नींद आने लगती है। क्लाइमैक्स खास नहीं लगा। पूरा खेल सिर्फ आखिरी 5 मिनट में होता है।'
वीकेंड पर ग्रोथ मिली तो ठीक, वरना मंडे से गिरावट आ सकती है
‘पहले दिन फिल्म 20-25 करोड़ कमा सकती है। मॉर्निंग शोज़ में भीड़ नहीं थी। शायद लोग छुट्टियों का इंतज़ार कर रहे हैं। अगर वीकेंड पर ग्रोथ मिली तो ठीक, वरना मंडे से गिरावट आ सकती है।'
हिट नहीं…ये एवरेज या फ्लॉप कही जाएगी
'अगर फिल्म 200 करोड़ भी कमा ले, तो भी प्रोड्यूसर को दिक्कत होगी। थिएटर से सिर्फ 50% पैसा आता है। बाकी टैक्स, कमीशन और दूसरे राइट्स में चला जाता है। अगर फिल्म 250 करोड़ तक भी पहुंची, तब भी इसे हिट नहीं कहा जाएगा। ये एवरेज या फ्लॉप कही जाएगी।'
‘पैसा वसूल फिल्म, दोनों एंडिंग एंटरटेनिंग हैं’ – विषेक चौहान, एग्जिबिटर
'ये फिल्म एक टोटल एंटरटेनर है। अक्षय कुमार फिर से फॉर्म में हैं। म्यूजिक अच्छा है। पंचेस काम करते हैं। पूरी फैमिली के लिए पैसा वसूल फिल्म है।'
ड्यूल क्लाइमैक्स पर ऑडियंस बंटी
'दोनों एंडिंग्स को लोग एन्जॉय कर रहे हैं। कुछ लोगों को पार्ट B ज्यादा अच्छा लगा क्योंकि उसमें रिवील दमदार था। लेकिन कुल मिलाकर ऑडियंस खुश है।'
यूपी, बिहार, बंगाल और एमपी के मुस्लिम डोमिनेशन वाले इलाकों में अच्छा रिस्पॉन्स
'जहां-जहां फिल्म लगी है, वहां 50-70% ऑक्यूपेंसी मिली। ये कॉमेडी फिल्मों के लिए अच्छा माना जाता है। खासकर तब जब कोई त्योहार हो। बकरीद और वीकेंड का फायदा फिल्म को मिलेगा। यूपी, बिहार, बंगाल और एमपी के मुस्लिम डोमिनेशन वाले इलाकों में अच्छा रिस्पॉन्स है।'
'फर्स्ट डे 20-25 करोड़ कमा सकती है’
'फर्स्ट डे 20-25 करोड़ कमा सकती है। वीकेंड में कमाई और बढ़ सकती है। लेकिन अगर फिल्म 200 करोड़ से कम करती है, तो वो निराशाजनक होगा।'
अब असली सवाल: दो-दो एंडिंग के बावजूद चलेगी फिल्म?
'हाउसफुल 5' को लेकर एक्सपर्ट्स की राय बंटी हुई है। कुछ लोग इसे पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट मान रहे हैं तो कुछ कहानी और स्क्रीनप्ले से नाखुश हैं। लेकिन बकरीद और वीकेंड जैसी छुट्टियों का फायदा फिल्म को मिल सकता है। अब देखना ये है कि क्या 350 करोड़ की ये भारी-भरकम फिल्म अपनी लागत निकाल पाती है या दो-दो क्लाइमैक्स के बावजूद उलझकर रह जाती है।
फिल्म का अब तक का कलेक्शन
बता दें सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने पहले दिन खबर लिखे जाने तक 21.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इस आंकड़े के अभी और बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।