फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   housefull 5 ott release on amazon prime rental details starcast budget boxoffice in hindi

Housefull 5 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद OTT पर इस दिन रिलीज होगी 'हाउसफुल 5', बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने नोट

Fri, 18 Jul 2025 05:08 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 18 Jul 2025 05:08 PM IST
सार

Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' जल्दी ही दस्तक देने वाली है। सिनेमाघरों में फिल्म को अच्छा-खासा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद अब देखना होगा फिल्म को ओटीटी पर कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा।

विज्ञापन
housefull 5 ott release on amazon prime rental details starcast budget boxoffice in hindi
फिल्म 'हाउसफुल 5' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

'हाउसफुल' फ्रैंचाइजी की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी की दुनिया में कदम रखने वाली है। जी हां, जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म को आप घर बैठे भी देख सकते हैं। 
विज्ञापन


ओटीटी पर कब रिलीज हो रही फिल्म?
अक्षय कुमार, रितेश देशमुख की फिल्म 'हाउसफुल 5' 1 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही है। अगर आपने सिनेमाघर में फिल्म को नहीं देखा तो आपको बस कुछ ही दिनों का और इंतजार करना होगा। 
विज्ञापन

housefull 5 ott release on amazon prime rental details starcast budget boxoffice in hindi
हाउसफुल 5 - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में मिल चुका अच्छा खासा रिस्पॉन्स
6 जून, 2025 को रिलीज हुई यह फिल्म शुरुआत में ही चर्चा में आ गई थी। वजह थी इसका डुअल एंडिंग कॉन्सेप्ट। फिल्म को दो भागों हाउसफुल 5A और हाउसफुल 5B  के रूप में पेश किया गया, जिससे दर्शकों को अलग-अलग एंडिंग देखने को मिली। कॉमिक-थ्रिल वाली इस फिल्म में रहस्य, रोमांच और हंसी का मिश्रण देखने को मिलता है, जिसने कई लोगों को इंप्रेस किया।

ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: 'ऐतराज' में दुश्मन रहीं करीना ने प्रियंका की तारीफ की, लिखा- 'दुनिया पर राज करने के लिए बनी'

housefull 5 ott release on amazon prime rental details starcast budget boxoffice in hindi
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब
250 करोड़ के बजट में बनी फिल्म
यह फिल्म अपने बजट और स्टारकास्ट के चलते खास चर्चा में रही। लगभग 19 कलाकारों को एक साथ पर्दे पर लाना अपने आप में एक बड़ा प्रोडक्शन चैलेंज था। फिल्म की टीम में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, श्रेयस तलपड़े, फरदीन खान, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, डिनो मोरिया, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडीज़, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा और निकितिन धीर जैसे कलाकार शामिल हैं।

बॉक्स ऑफिस पर कैसी रही परफॉर्मेंस?
‘हाउसफुल 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 288.63 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म अपने बजट से ऊपर कमाई करने में सफल रही है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक रिकॉर्ड तोड़ने में नाकाम रही। हालांकि, कॉमेडी के दीवानों के लिए यह फिल्म एक फुल पैकेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed