फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Housefull-5-trailer-goes viral-akshay-kumar-starrer movie gets 1 million views

Housefull 5 Trailer: कॉमेडी-सस्पेंस से भरी हाउसफुल का ट्रेलर आते ही हुआ ट्रेंड, 1 घंटे में मिले इतने व्यूज

Tue, 27 May 2025 04:57 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Tue, 27 May 2025 04:57 PM IST
सार

Housefull 5 Trailer Views: अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का फुल ऑन डोज मिल रहा है। 3 मिनट 53 सेकंड के ट्रेलर में अक्षय समेत लंबी चौड़ी स्टारकास्ट देखने को मिल रही है। 

विज्ञापन
Housefull-5-trailer-goes viral-akshay-kumar-starrer movie gets 1 million views
हाउसफुल 5 - फोटो : यूट्यूब- @NadiadwalaGrandson

विस्तार

बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की जब बात हो, तो दर्शकों का एक्साइटमेंट अलग ही स्तर पर होता है। ऐसे में जब 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज हुआ, तो फैन्स का उत्साह देखने को मिला। महज एक घंटे में इस ट्रेलर ने यूट्यूब पर 9 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर लिए और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा।

विज्ञापन

फिल्म के ट्रेलर को मिले बेहतरीन व्यूज
कॉमेडी से भरपूर इस फ्रेंचाइजी की फिल्म के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, यूट्यूब पर व्यूज की बाढ़ आ गई। इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज के 1 घंटे तक करीब 9 लाख व्यूज मिल गए। ट्रेलर ने अब तक कुल 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Housefull 5: ट्रेलर रिलीज इवेंट में मास्क पहनकर पहुंचे सेलेब्स, अक्षय ने पर्स खोलकर दिखाया इस खास शख्स का फोटो

अक्षय कुमार और धांसू स्टारकास्ट की वापसी
‘हाउसफुल 5’ में एक बार फिर अक्षय कुमार फ्रेंचाइजी के नेतृत्व में नजर आ रहे हैं, जो इस सीरीज की पहचान बन चुके हैं। ट्रेलर में उनकी एनर्जी, कॉमिक टाइमिंग और मसालेदार पंचेस वही पुराने हाउसफुल अंदाज को दोहराते हैं। उनके साथ नजर आ रहे हैं रितेश देशमुख, जो अपने कॉमिक स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी जैसे सितारों की झलक भी इस फिल्म को और बड़ा बनाती है।

कॉमेडी और सस्पेंस का जबरदस्त मेल
ट्रेलर में सिर्फ कॉमेडी ही नहीं बल्कि हल्का-फुल्का सस्पेंस और टेढ़े-मेढ़े रिश्तों की कहानी भी नजर आती है। कहानी में कई ट्विस्ट और कन्फ्यूजन हैं जो ‘हाउसफुल’ सीरीज की यूएसपी रही है। गर्लफ्रेंड्स के एक्सचेंज होने जैसे सीन्स से साफ जाहिर है कि एक बार फिर दर्शकों को हंसी से लोटपोट होने का मौका मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Housefull 5: 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर देख खुश हुए यूजर्स, कुछ इस तरह की अक्षय कुमार की तारीफ

साजिद नाडियाडवाला का भव्य प्रोडक्शन
फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है, जो इससे पहले भी इस फ्रेंचाइजी के साथ सफल रहे हैं। इस बार भी उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। लोकेशन से लेकर सेट डिजाइन तक, ट्रेलर में हर फ्रेम भव्यता की गवाही देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed