फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Housefull 5 Trailer Launch Event Akshay Kumar Introduce Whole Starcast

Housefull 5: ट्रेलर रिलीज इवेंट में मास्क पहनकर पहुंचे सेलेब्स, अक्षय ने पर्स खोलकर दिखाया इस खास शख्स का फोटो

Tue, 27 May 2025 04:35 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 27 May 2025 04:35 PM IST
सार

Housefull 5 Trailer Launch Event: अक्षय की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर पूरी स्टारकास्ट की मौजूदगी में एक इवेंट में लॉन्च किया गया। जानिए इस मौके पर किसने क्या कहा।

विज्ञापन
Housefull 5 Trailer Launch Event Akshay Kumar Introduce Whole Starcast
हाउसफुल 5 ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साल 2025 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर आज जारी हो गया है। मुंबई में हुए इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन सरीखे स्टार्स समेत फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आ रही है। हालांकि, संजय दत्त इवेंट से गायब रहे।

विज्ञापन

मास्क लगाकर इवेंट में पहुंची स्टारकास्ट
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में संजय दत्त को छोड़कर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई। इस दौरान फिल्म के सभी कलाकारों ने चेहरे पर मास्क लगाकर इवेंट में एंट्री की। इसके बाद अक्षय कुमार ने फिल्म की पूरी कास्ट का परिचय कराया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Housefull 5 Trailer: अक्षय कुमार की फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी-एंटरटेनमेंट का मिला फुल डोज
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय बोले- साजिद ने दिया फिल्म को जन्म
इस दौरान अक्षय कुमार ने फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला की तारीफ करते हुए कहा, “साजिद ने इस फिल्म को जन्म दिया है। डायरेक्शन को छोड़कर सबकुछ साजिद ने ही किया है। मैं इन्हें पिछले पचास सालों से जानता हूं। जबकि तरुन कैप्टन ऑफ द शिप है। वो 18 से 19 घंटे काम करता है।”


(इवेंट में अक्षय कुमार ने दिखाया वॉलेट में चार्ली चैप्लिन का फोटो)

वॉलेट में चार्ली चैप्लिन की फोटो रखते हैं अक्षय
इस दौरान स्लैपस्टिक कॉमेडी पर बात करते हुए अक्षय ने कहा, “स्लैपस्टिक कॉमेडी आसान नहीं होती है। नाना, श्रेयस इन सभी ने की हुई है। हाउसफुल स्लैपस्टिक और एक्शन का मिश्रण है।” इस दौरान अक्षय ने खुद को चार्ली चैप्लिन का बहुत बड़ा प्रशंसक बताते हुए कहा कि मैं चार्ली चैप्लिन की फोटो अपनी वॉलेट में रखता हूं। अक्षय ने अपनी वॉलेट से फोटो निकालकर भी दिखाई।

‘हेरा फेरी 3’ मामले पर अक्षय ने दी प्रतिक्रिया
इवेंट के दौरान अक्षय कुमार से ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के अचानक हटने को लेकर सवाल किया गया। जिस पर अक्षय ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मेरे को-स्टार को ‘फूलिश’ कहना गलत है। मैं उनके साथ 32 साल से काम कर रहा हूं। वो एक बेहतरीन एक्टर हैं, मैं उनकी इज्जत करता हूं। जो भी कुछ हुआ, उस पर बात करने की ये जगह नहीं है। ये एक सीरियस मामला है और कोर्ट में हैंडल किया जाएगा। मैं इस मंच पर इस पर कुछ नहीं कहूंगा।” परेशव रावल के फिल्म छोड़ने पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें फूलिश कहा था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




साजिद बोले- हर बार मिलेगा अलग क्लाइमेक्स
इवेंट के दौरान फिल्म के प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा, “हर थिएटर को एक अलग क्लाइमेक्स मिलेगा। पहली बार जब भी आप फिल्म को देखोगे आपको एक अलग क्लाइमेक्स ही देखने को मिलेगा।"

नाना बोले- पैसे और डायरेक्टर से खुश था इसलिए की फिल्म
इवेंट के दौरान अपने किरदार और फिल्म को लेकर नाना पाटेकर ने कहा कि पैसे और डायरेक्टर से खुश था इसलिए फिल्म की। मुझे सीरियस रोल करना था, लेकिन जैसा तरुन ने कहा मैंने वैसा ही किया।

जैकी श्रॉफ बोले- अक्षय हैं सबसे बड़े जोकर
सेट पर प्रैंक कौन सबसे ज्यादा करता है, जब इसको लेकर सवाल किया गया, तो जैकी श्रॉफ का नाम सामने आने पर, जैकी ने इसे झुठलाया। उन्होने कहा कि सबसे बड़ा जोकर अक्षय कुमार ही हैं। वो एक नंबर के बदमाश हैं। सबसे ज्यादा प्रैंक भी उन्होंने ही किए। वो सेट पर कब किसकी शर्ट निकलवादे, पता नहीं चलता। इस दौरान उन्होंने अभिनेता संजय दत्त को भी याद किया। उन्होंने कहा कि हमने शूटिंग के दौरान पुराने किस्सों को याद किया।



अभिषेक बोले- तरुन के साथ काम करके अच्छा लगा
इवेंट के दौरान फिल्म को लेकर कैसा अनुभव रहा, इस सवाल पर अभिषेक बच्चन ने कहा कि तरुण के साथ फिर से लौटना अच्छा लगा। हम जब 16 साल के थे, तब से एक दूसरे को जानते है। खुश हूं उनके कमबैक को लेकर। उम्मीद करता हूं की वो और भी काम करेंगे।

इतनी बड़ी कास्ट के साथ काम करने पर नर्वस थीं चित्रांगदा
इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ काम करने के सवाल पर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने कहा कि पहली बार कॉमेडी करना, वो भी इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ। मैं शुरू में काफी नर्वस थी। हालांकि, अब स्क्रीन पर देखकर काफी अच्छा लग रहा है।

 

Housefull 5 Trailer Launch Event Akshay Kumar Introduce Whole Starcast
हाउसफुल 5 ट्रेलर लॉन्च इवेंट - फोटो : अमर उजाला

नजर आएगी भारी भरकम स्टारकास्ट
‘हाउसफुल 5’ में इस बार एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आ रही है। तरुन मनसुखानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाकरी, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, संजय दत्त, डिनो मोरिया, श्रेयस तेलपड़े, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लिवर समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।

6 जून को रिलीज होगी फिल्म
‘हाउसफुल 5’ साजिद नाडियाडवाला के हाउसफुल फ्रेंचाइजी की पांंचवीं फिल्म है। इससे पहले फिल्म के चार भाग रिलीज हो चुके हैं। अब ‘हाउसफुल 5’ 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed