फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Housefull 5 vs Thug life vs bhool chuk maaf Box office collection report

Box Office Collection: 'हाउसफुल 5' का पलड़ा अब भी भारी, 'ठग लाइफ' का निकला दम, जानें बाकी फिल्मों का कलेक्शन

Wed, 11 Jun 2025 07:42 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 11 Jun 2025 07:42 AM IST
सार

Housefull 5 Vs Thug Life: अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' के आगे कमल हासन की फिल्म 'ठग लाइफ' बुरी तरह से पिटती हुई नजर आ रही है। फिल्म के कलेक्शन पर नजर डाले तो 'हाउसफुल' कही ज्यादा आगे है।

विज्ञापन
Housefull 5 vs Thug life vs bhool chuk maaf Box office collection report
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : IMDb

विस्तार

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। एक ओर जहां अक्षय कुमार और रितेश देशमुख की मच अवेटेड कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों को हंसी का फुल डोज दे रही है, वहीं दूसरी ओर कमल हासन की एक्शन पैक्ड फिल्म ‘ठग लाइफ’ को उम्मीद के मुताबिक रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस रिपोर्ट में जानते हैं कि इन दोनों फिल्मों के बीच कौन किस पर भारी पड़ा और कौन सी फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनकर उभरी।

विज्ञापन


‘हाउसफुल 5’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल
हाउसफुल 5 ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन की कमाई से ही साबित कर दिया कि दर्शकों को मस्ती और एंटरटेनमेंट से भरपूर कंटेंट पसंद आ रहा है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल देखा गया और शुरुआती पांच दिनों में फिल्म ने कुल मिलाकर 111.25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने मंगलवार यानी पांचवें दिन को 10.75 करोड़ कमा लिए।

विज्ञापन


इस फिल्म की सफलता ने यह भी साबित किया है कि इस सीरीज की फैन फॉलोइंग अभी भी जबरदस्त है। दर्शकों ने न सिर्फ कहानी को सराहा बल्कि अक्षय और रितेश की कॉमिक टाइमिंग को भी खूब पसंद किया। 'हाउसफुल 5' इस साल भारत में 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली कुछ चुनिंदा फिल्मों में शामिल हो गई है, जिससे यह बॉलीवुड के लिए एक राहत भरी खबर बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Housefull 5 vs Thug life vs bhool chuk maaf Box office collection report
ठग लाइफ - फोटो : यूट्यूब

‘ठग लाइफ’ की उम्मीदों पर पानी फिरा
कमल हासन और मणिरत्नम की जोड़ी से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन ठग लाइफ इन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। फिल्म की ओपनिंग तो ठीक-ठाक रही लेकिन इसके बाद इसका ग्राफ तेजी से गिर गया। शुरुआती दिनों के बाद फिल्म की कमाई में जबरदस्त गिरावट आई और अब तक कुल कलेक्शन महज 40.95 करोड़ ही पहुंच पाया है। फिल्म ने मंगलवार को सिर्फ 1.25 करोड़ का कलेक्शन किया। समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया ने इस फिल्म की रफ्तार को धीमा कर दिया है।

Housefull 5 vs Thug life vs bhool chuk maaf Box office collection report
'भूल चूक माफ' - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

'भूल चूक माफ' भी दिखाई बड़ी ताकत
वहीं, राजकुमार राव और वामिका गब्बी की भूल चूक माफ ने कम बजट के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है। इस फिल्म ने धीरे-धीरे करके 70 करोड़ के क्लब में एंट्री ले ली है। कंटेंट आधारित इस फिल्म को न केवल दर्शकों बल्कि समीक्षकों से भी काफी सराहना मिली है। इस फिल्म ने मंगलवार को 50 लाख का कलेक्शन कर लिया जबकि उससे एक दिन पहले फिल्म 39 लाख ही कमा पाई थी।

Housefull 5 vs Thug life vs bhool chuk maaf Box office collection report
फिल्म ‘मिशन इम्पॉसिबल’ की शूटिंग में साइमन पेग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हॉलीवुड की दावेदारी भी नहीं रही पीछे
टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग को भी भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने अब तक लगभग 99.33 करोड़ की कमाई कर ली है। खास बात यह रही कि फिल्म के हिंदी और इंग्लिश दोनों वर्जन को समान रूप से पसंद किया गया है। जहां एक तरफ फिल्म के हिंदी वर्जन ने मंगलवार को 14 लाख रुपये कमाए वहीं इंग्लिश वर्जन ने 48 लाख का बिजनेस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed