फोन में एआर रहमान का वॉइस नोट सहेजकर रखते हैं वेदांग रैना; 'मस्कारा' गाने का मौका देने के लिए कहा शुक्रिया
Vedang Raina Praises A R Rahman: अभिनेता वेदांग रैना इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने संगीतकार एआर रहमान की तारीफ की। साथ ही उनका शुक्रिया अदा किया। जानिए क्यों?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता-गायक वेदांग रैना ने हाल ही में मशहूर संगीतकार ए.आर. रहमान की दिल खोलकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने 'इंडियन आइडल' के मंच पर अपनी मौजूदगी के दौरान रहमान के साथ काम करने से जुड़ी एक खास याद भी साझा की। वेदांग ने बताया कि वे जब फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के लिए म्यूजिक बना रहे थे, तब उन्हें ऑस्कर विजेता संगीतकार से एक वॉइस नोट मिला था। उन्होंने इसे सहेजकर रख लिया है।
वेदांग ने रहमान के साथ पहली मुलाकात की याद
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। हाल ही में वेदांग रैना ने बताया कि रहमान ने उन्हें जो वॉइस नोट भेजा वह उनके फोन की सबसे कीमती चीजों में से एक है। एक्टर ने कहा कि इसमें रहमान पियानो पर गाने की धुन तैयार करते हुए सुनाई दे रहे हैं। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, वेदांग ने 'मैं वापस आऊंगा' के लिए ए.आर. रहमान के साथ काम करने के बारे में बात की और बताया कि 'इंडियन आइडल' के स्टेज पर संगीतकार से उनकी यह पहली आमने-सामने की मुलाकात थी।
बोले- 'फेसटाइम से चर्चा की'
वेदांग रैना ने कहा, 'मुझे मौका मिला उनके कंपोजिशन में गाने के लिए, मेरे इस प्रोजेक्ट में। पहली बार मैं 'इंडियन आइडल' के स्टेज पर रहमान सर से मिला हूं। इसके पहले एक गाना तो बनाया है, लेकिन हम फेसटाइम पर बात कर रहे थे, हमने उसी से बात की'। एक्टर ने कहा कि आमने-सामने मिलने से पहले ही टीम ने एक गाना तैयार कर लिया था। उन्होंने कहा कि उन्होंने फेसटाइम पर इस ट्रैक पर चर्चा की और स्टेज शेयर करने से पहले उन कॉल्स के जरिए ही इस पर काम किया।
'मैं वापस आऊंगा' गाने की याद
वेदांग ने उस वॉइस नोट के बारे में बताते हुए कहा, 'मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मुझे एक वॉइस नोट मिला था, जहां सर पियानो पर बजा के बस गुनगुना रहे थे जो इस गाने की मेलोडी है। यह मेरे फोन में सबसे कीमती चीजों में से एक है'। उन्होंने यह भी बताया कि रहमान ने जब मेलोडी को आकार दिया तो वह कैसी लग रही थी। वेदांग ने कहा, 'वह बस उस गाने को गुनगुनाते हैं और आप बता सकते हैं कि जीनियस काम कर रहा है और वह उसे कीज पर लगा रहें है।
कब रिलीज होगी 'मैं वापस आऊंगा'?
वेदांग ने रहमान को उनके कंपोज किए गाने में मौका देने के लिए धन्यवाद दिया। एक्टर ने कहा, 'शुक्रिया सर, हमारी तारीफ करने के लिए। यह सच में बहुत मायने रखता है। वेदांग रैना ने फिल्म में 'मस्कारा' गाना गाया है। इसे एआर रहमान ने कंपोज किया है। बता दें कि 'मैं वापस आऊंगा' में वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन शाह अहम रोल में हैं। इम्तियाज अली ने फिल्म का निर्देशन किया है। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।